{"_id":"62894905ad3b7a3f63312717","slug":"the-farmer-who-went-to-remove-the-soil-died-by-drowning-in-the-pond-pilibhit-news-bly485682682","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब मे डूबकर हुई किसान की मौत, घर में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब मे डूबकर हुई किसान की मौत, घर में मचा कोहराम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर। तहसील क्षेत्र के गांव घुघौंरा में शनिवार सुबह गीली मिट्टी निकालने गए किसान भारत की तालाब में डूबकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया।
बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव घुंघौरा निवासी नेतराम ने बताया कि उनका 35 वर्षीय पुत्र भारत किसानी करता है। वह शनिवार सुबह साढ़े सात बजे गांव से बाहर स्थित तालाब में गीली मिट्टी लेने गया था। तालाब में इस समय काफी पानी भरा है। तालाब से मिट्टी निकालते समय वह काफी अंदर चला गया। गहरे पानी की ओर बढ़ने से वह डूब गया। भारत तैरना नहीं जानता था। तालाब के किनारे खड़े कुछ लोगों ने शोर मचाकर ग्रामीणों को बुलाया। ग्रामीणों ने मशक्कत कर काफी देर बाद भारत को बाहर निकाला, तब तक वह बेहोश हो गया था। भारत को सीएचसी लाया गया, वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे से मृतक के घर में मातम पसर गया। मृतक के पिता नेतराम, पत्नी सरला देवी, पुत्र अर्पित, आदित्य, पुत्री आकांक्षा, भाई महेंद्र और रमेश का रोते-रोते बुरा हाल है। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।