{"_id":"58a49dc54f1c1bd357d83e97","slug":"the-family-has-rebuked-the-teenager-commits-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार ने डांटा तो किशोर ने कर ली खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार ने डांटा तो किशोर ने कर ली खुदकुशी
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Wed, 15 Feb 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवारीजनों की डांट डपट से क्षुब्ध होकर एक किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मकान से छह सौ मीटर दूर बाग में किशोर का शव पेड़ पर लटका मिला। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मगर परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया है। कलीगनर कस्बे के वार्ड नंबर दो निवासी राजू पासवान मजदूरी करते है। बुधवार को मजदूर के 12 वर्षीय बेटे फूलबाबू को परिवार वालों ने डांट दिया था। इससे क्षुब्ध होकर फूलबाबू साइकिल पर गुस्से में घर से निकल गया। माता-पिता समझे कि वह खेलने गया होगा। वह देर शाम तक घर नहीं लौटा तो परिवार वालों ने तलाश शुरू की। इसी दौरान फूलबाबू का शव बाग में नाइलान की रस्सी के सहारे पेड़ पर लटका मिला। कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।परिजनों ने आत्महत्या करने की बात कहकर कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया। माधोटांडा पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन