{"_id":"976b148663e1796dae2a2b7d7cb62589","slug":"the-examination-of-nearly-701-candidates-on-the-first-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन करीब 701 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन करीब 701 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा
पीलीभीत।
Updated Mon, 02 Mar 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में
विज्ञापन
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा सोमवार को शुरू हो गई। दो केंद्रों पर हुई परीक्षा
में पहले दिन 701 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 16 परीक्षार्थी
गैरहाजिर रहे। सुबह परीक्षा शुरू होने से पहले परीक्षार्थियों की दिल की
धड़कनें बढ़ी रही, लेकिन पेपर खत्म होने के बाद चेहरों पर खुशी दिखाई दी।
इधर सीबीएसई परीक्षा भी बिना पुलिस सुरक्षा के शुरू हुई।
सीबीएसई परीक्षा को लेकर जिले में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए। सोमवार को इंटरमीडिएट अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। लायंस विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल परीक्षा केंद्र में बेनहर पब्लिक स्कूल, सेंट एलायसियस कॉलेज और लिटिल एंजिल्स स्कूल के परीक्षार्थी सम्मिलित हुए
जबकि सेंट एलायसियस कॉलेज परीक्षा केंद्र में लायंस विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, स्प्रिंगडेल कॉलेज, सेंट जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल पूरनपुर, अकाल एकेडमी, ईशर अकेडमी व स्वामी एजुकेशनल काम्प्लेक्स के परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा शुरू होने से पूर्व दोनों परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की तलाशी लेने के बाद ही उन्हें अंदर जाने दिया गया।
लायंस विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य रमेश चंद्र सेमवाल ने बताया कि परीक्षा के पहले दिन इंटरमीडिएट के पंजीकृत 403 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 388 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि 15 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे।
इधर सेंट एलायसियस कॉलेज के प्रधानाचार्य फादर पायस मैनेजिज ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर इंटरमीडिएट के पंजीकृत 298 के सापेक्ष 297 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। एक परीक्षार्थी गैरहाजिर रहा। उन्होंने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई है।
पुलिसविहीन शुरू हुई सीबीएसई परीक्षा
यूपी बोर्ड परीक्षा के भांति सोमवार को शुरू हुई सीबीएसई बोर्ड परीक्षा भी बिना पुलिस सुरक्षा के शुरू हो गई। दोनों परीक्षा केंद्रों के प्रधानाचार्याें ने बताया कि उन्होंने परीक्षा शुरू होने की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी थी, लेकिन सोमवार को पुलिस नहीं पहुंची।
परीक्षार्थियों के चेहरों पर दिखी खुशी
सेंट जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र मानस गुप्ता ने बताया कि जो भी पढ़ा हुआ था, उसमें अधिकांश प्रश्न पेपर में आएं। पेपर नार्मल था, लेकिन समय पर ही पूरा कर दिया गया।
000
सेंट जोसेफ स्कूल के ही मोहम्मद शाकिब ने बताया कि पेपर इजी रहा। पहले काफी चिंता हो रही थी, कि पहला पेपर पता नहीं कैसा होगा, लेकिन आज का पेपर ठीक हो गया।
000
लायंस स्कूल की निकिता ने बताया कि पेपर नार्मल रहा। पहले टेंशन ही टेंशन थी, लेकिन आज का पेपर काफी अच्छा हुआ है। उम्मीद हैं कि आगे सभी पेपर भी इससे अच्छे होंगे।
000
लायंस स्कूल की छात्रा अनस नवाब ने बताया कि जो स्टडी की थी अधिकतर प्रश्न उसी में से आए हैं। कुल मिलाकर देखा जाए तो पेपर काफी बेहतर रहा।