फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The elderly man was dragged from his hut and brutally beaten; he died the next day.

Pilibhit News: वृद्ध को झोंपड़ी से उठाकर ले जाकर बेरहमी से पीटा, दूसरे दिन हुई मौत

Fri, 24 Jul 2026 02:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
The elderly man was dragged from his hut and brutally beaten; he died the next day.
बीसलपुर के गांव  वैदखेड़ा के इसी स्थान पर नारायन लाल से की गई थी मारपीटसंवाद
बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव वैदखेड़ा में 70 वर्षीय एक वृद्ध को बुधवार देर रात झोंपड़ी से हाथ-पैर बांधकर कुछ लोग उठा ले गए। कुछ दूर ले जाकर बेरहमी से पीटा और मरणासन्न हालत में छोड़कर भाग गए। इस मारपीट में वृद्ध के गुप्तांग में भी चोट पहुंची। गंभीर रूप से घायल वृद्ध की बृहस्पतिवार दोपहर इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने पहले ही अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट और धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज की थी। सीओ के अनुसार, पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट के आधार पर रिपोर्ट में हत्या समेत अन्य आवश्यक धाराएं बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन

गांव निवासी धर्मवीर भोजवाल ने बताया कि उनके अविवाहित ताऊ 70 वर्षीय नारायन लाल भोजवाल गांव के बाहरी हिस्से में झोपड़ी बनाकर अकेले रहते थे। झोंपड़ी में ही उनकी परचून की दुकान थी और रात में वहीं सोते थे। आरोप है कि बुधवार रात करीब 11 बजे तीन-चार अज्ञात लोग झोंपड़ी में घुस आए। उन्होंने सो रहे नारायन लाल के हाथ-पैर बांध दिए और आंख-मुंह पर पट्टी बांधकर उन्हें जबरन करीब 200 मीटर दूर रपटुआ नदी किनारे स्थित एक खाली खेत में ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार वहां आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों और डंडों से उनकी बेरहमी से पिटाई की। आरोप है कि हमलावरों ने उनके गुप्तांग को भी चोट पहुंचाई। हमलावरों ने जान से मारने की धमकी भी दी। गंभीर रूप से घायल होने के बाद नारायन लाल किसी तरह घर पहुंचे और परिजनों को पूरी घटना बताई। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए रसियाखानपुर के एक निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

बृहस्पतिवार सुबह तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें दोबारा निजी चिकित्सक के पास ले गए, लेकिन राहत नहीं मिली। बाद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उन्हें नगर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस सीएचसी पहुंची। जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई रामभजन, भतीजे धर्मवीर सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed