फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The effect of scorching heat continues, silence was seen on the roads in the afternoon

Pilibhit News: तपती गर्मी का असर बरकरार, दोपहर में सड़कों पर दिखा सन्नाटा

Mon, 12 May 2025 01:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 12 May 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
The effect of scorching heat continues, silence was seen on the roads in the afternoon
पीलीभीत। जिले में भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल है। धूप की तेजी के चलते रविवार दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक शहर की सड़कों पर सन्नाटा दिखा। लोगों ने बेवजह घरों से निकलने से परहेज किया। शनिवार की अपेक्षा रविवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन

चार दिन पूर्व से रोजाना गर्मी का सितम बढ़ रहा है। सुबह से ही धूप खिलने के बाद दोपहर में तपिश लोगों को परेशान कर रही है। गर्मी के बढ़ते असर से तापमान भी लगातार बढ़ रहा है। पिछले चार दिन में अधिकतम तापमान में पांच डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। रविवार को भी गर्मी ने अपना असर दिखाया। दिन में धूप की तेजी से लोग परेशान दिखे। जरूरी काम के चलते ही लोग सड़कों पर आवाजाही करते दिखे। शाम पांच बजे के बाद आवाजाही बढ़ी। कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि रविवार को अधिकतम 38.1 व न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं शनिवार को अधिकतम 37.3 व न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed