फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   'The earth is ours now it is to save'

‘पृथ्वी है हमारी अब इसे बचाने की है बारी’

Sat, 22 Apr 2017 10:49 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
पीलीभ्ाीत ब्यूराो Updated Sat, 22 Apr 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
'The earth is ours now it is to save'
‌िवविश्‍वव पृथ्‍ववी ‌िददिवस
 विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में जिले भर के शैक्षिक संस्थानों में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम हुए। रैली और गोष्ठियों के माध्यम से धरती पर मंडरा रहे खतरे के प्रति लोगों को जागरुक किया गया। बिलसंडा के हैप्पी ब्लू वर्ड पब्लिक स्कूल हेमपुर में विश्व बच्चों और शिक्षकों ने पौधारोपण किया और ‘पेड़ लगाओ जीवन बचाओ, पृथ्वी है हमारी अब इसे बचाने की है बारी’ के नारे लगाए।  
विज्ञापन

शहर के शैमरॉक किरन स्कूल में पृथ्वी दिवस पर शनिवार को हुए कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अदिति कंचन ने बच्चोें को पृथ्वी दिवस के बारे में बताया और अधिक से अधिक पेड़ लगाने की सलाह दी। इस मौके पर बच्चों ने पौधे रोपे और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। जिसमें बच्चों ने थीम के अनुसार गो ग्रीन, सेव अर्थ सेव लाइफ, ग्रीन अर्थ क्लीन अर्थ के बैनर के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। इसमें इरा, निकुंज, वैभव ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। शानी, प्रियंका, अमीषा, सोनल, सदफ आदि शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। बेनहर गुरुकुल में भी भू दिवस मनाया गया। कक्षा पांच और छह के बच्चों ने दिवस की भूमिका पर प्रकाश डाला। छात्र अभिषेक व श्रृद्धा ने भाषण के माध्यम से वातावरण को शुद्ध रखने के नियमों के बारे में बताया। वाद विवाद प्रतियोगिता व मॉडल प्रतियोगिता हुई। मैनेजिंग ट्रस्टी गुरदत्त सिंह सैहमी व हेडमिस्ट्रेस भावना कौशिक ने बच्चों को पौधारोपण के महत्व के बारे बताया। इस मौके पर राखी, सुगंध, खुशबू, अंकिता, अंशु, एकता, पारुल आदि शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। बेनहर किड्स वर्ल्ड में बच्चों ने पौधरोपण किया और धरती को हरा-भरा रखने का संकल्प लिया। कक्षा एक के डिंपल, हमास, मनसीरत, अराभ्या, अभिमन्यू, अर्पित आदि ने लघुनाटिका के माध्यम से पानी बचाने व कूड़ेदान का प्रयोग करने का संदेश दिया। प्रधानाचार्य रंजीत सैहमी ने धरती को हरा-भरा रखने के लिए प्रोत्साहित किया। ब्राइट लाइन एकेडमी में बच्चों को लगातार बढ़ रहे प्रदूषण की रोकथाम के बारे में बताया गया। विद्यार्थियों ने कागज के थैले बनाए और लोगों से प्लास्टिक व पालीथिन का उपयोग न करने की सलाह दी। पृथ्वी का संरक्षण विषय पर क्विज प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को पांच टोलियों में बांटा गया। गंगा टोली में नितिन, प्रदीप, श्याम, यमुना टोली में रजत, मुंताहा, अनुज, रश्मि, रोहित, कृष्णा, गोमती टोली में साक्षी, आकाश, वंशिका, अर्पित, ब्रह्मपुत्र में अनुज, रजब, हंसिका, राखी आदि ने भाग लिया। इस मौके पर प्रबंधक सुरेंद्र शर्मा, प्रधानाचार्य नोवेंद्र पाल, विमला, आरती, शिक्षा, ज्ञानेंद्र मोहन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बिलसंडा। हैप्पी ब्लू वर्ड पब्लिक स्कूल हेमपुर में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। जिसमें बच्चों और शिक्षकों ने पौधारोपण किया और ‘पेड़ लगाओ जीवन बचाओ, पृथ्वी है हमारी अब इसे बचाने की बारी’ के नारे लगाए। इस मौके पर आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग के कारण पृथ्वी का मौसम चक्र तेजी से बदल रहा है। ग्लेशियर पिघल रहे है। लोगों को पर्यावरण बचाने के प्रति जागरूक और शिक्षित होना पड़ेगा। इस मौके पर बच्चों ने नाटक का मंचन किया और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में भाग लिया। जिसमें अभय, स्वयं जायसवाल और हरनीत कौर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर प्रबंधक विक्रम नरेश जायसवाल, प्रधानाचार्य नीलम राज वर्मा, शोभना जायसवाल, सुरेश जायसवाल और सौरभ सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।      
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरनपुर। स्वामी एजूकेशनल सीनियर सेकेंड्री स्कूल में अर्थ डे पर रजिया हाउस के अवनीत ढिल्लो, सतवीर सिंह, महक अवस्थी, प्रांजली यादव, सौम्या सिंह, सलोनी गुप्ता, आकाशदीप कौर, हरनूर कौर और लोकेश शर्मा आदि ने पेड़-पौधों व पृथ्वी की वेशभूषा में सजकर पर्यावरण बचाओ विषय पर नाटक प्रस्तुत किया व विभिन्न स्लोगन बनाए। पर्यावरण और पृथ्वी बचाओ विषय पर भाषण दिया। प्रधानाचार्य नीरज यादव ने प्रतिभाओं की सराहना की। संचालन निशात आरिफ ने किया। ईशर अकादमी सीनियर सेकेंड्री स्कूल स्कूल भोपतपुर सकरिया में प्रधानाचार्य गुरदीप सिंह और प्रशासक हरप्रीत सिंह के निर्देशन में बच्चों ने पृथ्वी दिवस मनाया। प्रधानाचार्य और प्रशासक ने पृथ्वी दिवस के बारे बच्चों को जानकारी दी और पौधरोपण के महत्व पर प्रकाश डाला। अकाल एकेडमी गोमती में पर्यावरण संरक्षण और पृथ्वी पर बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रित करने पर चर्चा की गई। लघु नाटिकाओं और बच्चों द्वारा रचित कविताओं के माध्यम से पृथ्वी को हरा-भरा रखने का संदेश दिया गया। शिक्षक दलजीत सिंह ने पर्यावरण की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। मानव आकृति बनाकर पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली गई। रूपेंद्र कौर, वरिंड कौर, निधि रतन, प्रीती भाटिया, राजिविंदर कौर, खेल शिक्षक रेहान रजा खान आदि रहे। प्रतियोगिताओं में स्थान पाने वाले अनुष्का, पवनदीप कौर, भवदीप कौर, कोमलदीप कौर, दीप्ती पांडेय, अनुरीत, तनुराज, प्रियांशु, मानस प्रीत, सोनम प्रीत, दलिंदर कौर को पुरस्कृत किया गया। सनातन धर्म इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य नरेश शुक्ला ने पृथ्वी दिवस के बारे में जानकारी दी। शिवराम पांडेय, राजेश कश्यप आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed