फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The duty chart will be displayed on the notice board for the convenience of passengers.

Pilibhit News: यात्रियों की सुविधा के लिए नोटिस बोर्ड पर चस्पा होगा ड्यूटी चार्ट

Thu, 20 Aug 2026 01:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
The duty chart will be displayed on the notice board for the convenience of passengers.
रक्षाबंधन पर यात्रियों की समस्या का तत्काल समाधान कराने के लिए जारी किए गए दिशा-निर्देश
विज्ञापन

पीलीभीत। रक्षाबंधन के पर्व पर यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए रोडवेज विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के तहत डिपो में ड्यूटी पर तैनात रहने वाले कर्मचारियों का पूरा विवरण नोटिस बोर्ड पर चस्पा किया जाएगा। इससे यात्रियों को जरूरत पड़ने पर संबंधित कर्मचारी से संपर्क करने में आसानी होगी।
रक्षाबंधन पर बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए चालक-परिचालकों के साथ ही कार्यशाला में तैनात कर्मचारियों और पर्यवेक्षकों की ड्यूटी भी निर्धारित की जाएगी। ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों का नाम, पद और अन्य जरूरी विवरण डिपो के नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित किया जाएगा। इसके अलावा कर्मचारियों को निर्धारित ड्यूटी के दौरान यात्रियों की समस्याओं का तत्काल निस्तारण कराने के निर्देश दिए जाएंगे। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक पर्व के दौरान बसों के संचालन से लेकर डिपो की व्यवस्थाओं पर विशेष नजर रखी जाएगी। संवाद
विज्ञापन

--

रक्षा बंधन के पर्व को देखते हुए शासन की ओर से दिशा-निर्देश मिले हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए ड्यूटी पर तैनात चालक-परिचालक, कार्यशाला कर्मचारियों और पर्यवेक्षकों का विवरण नोटिस बोर्ड पर चस्पा किया जाएगा। यात्रियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा। - प्रांशु पाठक, एआरएम, रोडवेज डिपो, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed