{"_id":"67d07d61d4d0a56521077ce0","slug":"the-driver-took-away-the-seized-truck-without-paying-the-challan-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-132215-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: चालान भरे बिना सीज खड़े ट्रक को ले गया चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: चालान भरे बिना सीज खड़े ट्रक को ले गया चालक
Tue, 11 Mar 2025 11:43 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 11 Mar 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। एआरटीओ की ओर सीज किए गए ट्रक का चालान अदा किए बिना ही चालक सीज ट्रक को ले गया। मामला जानकारी में आने पर एआरटीओ ने ट्रक की जानकारी के लिए अधीनस्थों को निर्देश दिए। साथ ही मिल के विभागीय अधिकारी को नोटिस दिया है।
एआरटीओ वीरेंद्र कुमार सिंह ने करीब 15 दिन पूर्व शहर की एलएच चीनी मिल परिसर में गन्ना भरे ओवरलोड वाहनों की जांच की थी। इस दौरान बरेली के एक ट्रक टैक्स बकाया होने के बाद भी संचालित होते मिला। इसके बाद एआरटीओ ने ट्रक काे सीज कर 1600 रुपये का जुर्माना लगाया।
एआरटीओ ने सीज ट्रक को मिल परिसर में ही चौकीदार की निगरानी में खड़ा करा दिया। चौकीदार को ही विभाग की ओर से दी जाने वाली रसीद भी थमा दी। बताया जा रहा है कि ट्रक स्वामी ने बकाया टैक्स जमा कराने के बाद ट्रक को वहां करीब पांच दिन पूर्व निकाल लिया और उसका संचालन करने लगा, जबकि सीज करने के दौरान लगाए गए जुर्माने को अदा नहीं किया।
विज्ञापन
सोमवार को जांच में यह मामला पकड़ में आया। इसके बाद एआरटीओ ने नंबर के जरिए ट्रक चालक से फोन पर वार्ता कर जानकारी की और उसे कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने ट्रक की लोकेशन पूछी। इस पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया।