फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The driver of the truck was crushed under his own

अपने ही ट्रक के नीचे कुचला मिला ड्राइवर

Sat, 30 Jul 2016 11:18 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 30 Jul 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
एफसीआई गोदाम में खाद्यान्न का उतार करने गए ट्रक चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव अपने ही ट्रक के नीचे कुचला मिला। घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे घरवालों ने हत्या की आशंका जताई। इस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर, पुलिस ने पूछताछ के लिए गोदाम के तीन गार्ड हिरासत में ले लिए हैं। 
विज्ञापन

जहानाबाद क्षेत्र के शिवपुरिया गांव के रहने वाले नानकचंद का 35 वर्षीय पुत्र उमाचरन ट्रक चालक था। शुक्रवार को छोटे बेटे संजय के  साथ वह माल उतारने बिलसंडा गया था। दस बजे शिवपुरिया स्थित एफसीआई गोदाम पर पहुंचा। यहां से संजय घर निकल गया। शनिवार सुबह उमाचरन का शव अपने ही ट्रक के नीचे पिछले पहिए से कुचला मिला। गोदाम के गार्ड उमाचरन ने इसकी सूचना घरवालों को दी। इस पर घरवाले मौके पर पहुंचे और हत्या की आशंका जाहिर की। घरवालों का कहना था कि जिस जगह शव मिला है, वहां कीचड़ है। ऐसे में ट्रक के नीचे सोने की बात ही समझ में नहीं आती। सवाल यह भी है कि उमाचरन ट्रक के नीचे सो रहे थे ट्रक चलाया किसने। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


पति की मौत से बदहवास है दीपाली 
उमाचरन मेहनत कर परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारना चाहता था। उसके दो बेटे 18 वर्षीय अशोक और 15 वर्षीय संजय भी अक्सर उसके साथ ट्रक पर जाते थे। परिवार का माहौल खुशनुमा था। इस बीच अचानक उमाचरन की संदिग्ध हालात में मौत ने सबको झकझोर दिया है। पत्नी दीपाली बदहवास है। गांव के लोग परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
तीन गार्ड हिरासत में, पूछताछ जारी 
घरवालों की ओर से हत्या की आशंका जाहिर करने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। ट्रक चालक की मौत हादसा है या हत्या, यह जानने के लिए पुलिस ने गोदाम के तीन गार्ड हिरासत में लिए हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। 

घरवालों ने मामले की नामजद तहरीर दी है। इसके आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
- भोला सिंह, एसओ जहानाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed