फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The doctor was absent, the staff nurse and ward boy distributed the medicines

Pilibhit News: चिकित्सक रहे नदारद, स्टॉफ नर्स और वार्ड बॉय ने बांटीं दवाएं

Sun, 06 Oct 2024 10:38 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
The doctor was absent, the staff nurse and ward boy distributed the medicines
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुहास पर मरीज देखती स्टाफ नर्स राधा।संवाद
पीलीभीत/बीसलपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को हुए मुख्यमंत्री जनारोग्य मेलों में अव्यवस्थाएं हावी रहीं। कहीं वार्ड बॉय तो कहीं लैब टेक्नीशियन ने मरीजों को दवाएं बांटीं। वहीं बरखेड़ा क्षेत्र में चिकित्सक के छुट्टी पर होने पर ड्यूटी पर लगाए गए दूसरे चिकित्सक अस्पताल नहीं पहुंच सके। यहां पर स्टॉफ नर्स ने मरीजों को देखा। महज शहर की पीएचसी पर व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं।
विज्ञापन




बीसलपुर। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ.आशीष अग्रवाल ने 42 मरीज देखे। फार्मासिस्ट अमित सिंह की ड्यूटी पीलीभीत में लग जाने के कारण वार्ड बॉय पवन कुमार ने मरीजों को दवाई बांटी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुरी नवदिया में डॉ. चिराग कुमार और नेत्र परीक्षण अधिकारी शिवराम ने 47 मरीज देखे।
विज्ञापन

फार्मासिस्ट यतेंद्र कुमार ने उन्हें दवाई दी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खांडेपुर के मेले में डॉ. पराग अग्रवाल और डॉ. उज्जमा अख्तर ने 59 मरीज देखे। फार्मासिस्ट के न होने के कारण यहां लैब टेक्नीशियन गोकरनलाल ने मरीजों को दवाई दी। वहीं खांडेपुर के अलावा अन्य किसी भी मेले में महिला डॉक्टर न होने से महिला मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत सीएचसी के अधीक्षक डॉ. लेखराज गंगवार ने बताया कि महिला डॉक्टरों और नेत्र परीक्षण अधिकारियों की कमी होने के कारण सभी जगह इनकी उपलब्धता नहीं हो सकी। निराश होकर लौटे मरीजों को सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आने को कह दिया गया।
----
सुहास पीएचसी पर भी चिकित्सक की दिक्कत
बरखेड़ा। सीएचसी के अंतर्गत आने वाली चार पीएचसी पर आरोग्य मेले को लगाया गया। इसमें सुहास, जोगीठेर, खमरिया पंडरी, दौलतपुर पट्टी शामिल है। सुहास पीएचसी पर तैनात चिकित्सक छुट्टी पर थी। इसके चलते यहां पर चिकित्सक विजय तिवारी को ड्यूटी पर लगाया गया, लेकिन वह ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। इसके चलते स्टॉफ नर्स ने ही मरीजों देखा और उन्हें दवाएं बांटीं। इस पीएचसी पर करीब 38 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। संवाद
----
नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे 72 मरीज
पीलीभीत। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुराना अस्पताल में चिकित्सक डाॅ. जयदीप वर्मा ने मरीजों को देखा। यहां कुल 72 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। अधिकतर मरीज खांसी, बुखार, त्वचा से पीड़ित थे। फार्मासिस्ट अमरीश ने मरीजों को दवाएं बांटीं। संवाद

----
पूरनपुर नगरीय पीएचसी में दोपहर को नहीं मिले चिकित्सक
पूरनपुर। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दिन में सवा बजे तक मात्र 25 मरीज पहुंचे। डेढ़ बजे पीएचसी में चिकित्सक डॉ. हरमन सिंह मौजूद नहीं थे। पीएचसी में फार्मेसिस्ट आलोक कुमार, एएनएम रचना देवी और उनकी एक सहयोगी मौजूद थीं। मोबाइल पर डॉ. हरमन सिंह ने बताया कि पीएचसी की एक फ्लैक्स लगनी है। उसके लिए लोहा व्यापारी के पास आए हैं। संवाद

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुहास पर मरीज देखती स्टाफ नर्स राधा।संवाद

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुहास पर मरीज देखती स्टाफ नर्स राधा।संवाद

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुहास पर मरीज देखती स्टाफ नर्स राधा।संवाद

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुहास पर मरीज देखती स्टाफ नर्स राधा।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed