फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The DM thinking Citransh 14500 submitted draft

चित्रांश चिंतन ने डीएम को सौंपा 14500 का ड्राफ्ट

Fri, 19 Feb 2016 11:20 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Fri, 19 Feb 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
The DM thinking Citransh 14500 submitted draft
सोशल नेटवर्किंग साइट्स जहां देश दुनिया की खबरों को एक कोने से दूसरे कोने तक पहुंचा रही हैं, वहीं यह साइटें अब समाजसेवा क्षेत्र में भी तेजी से दस्तक दे रही हैं। ऐसा की कुछ कमाल कर दिखाया है व्हाट्सएप पर बने चित्रांश ग्रुप ने। इस ग्रुप के सदस्यों ने मुहिम चलाकर सियाचिन में शहीद हुए सैनिकों के घरवालों की सहायता के लिए 14500 रुपये एकत्र किए हैं।
विज्ञापन

चित्रांश चिंतन ग्रुप सदस्यों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम मासूम अली सरवर को 14,500 रुपये का ड्राफ्ट सौंपा। यह धनराशि प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा की जाएगी। ग्रुप सदस्यों के मुताबिक यह धनराशि उन सैनिकों को श्रद्धांजलि है जिन्होंने देश की रक्षा की खातिर अपने प्राणों की आहुति दी। डीएम ने भी ग्रुप सदस्यों के इस कार्य की जमकर सराहना की। ड्राफ्ट सौंपने वालों में अखिल भारतीय चित्रांश महासभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सौरभ सक्सेना, साकेत सक्सेना, रामजीनाथ सक्सेना, डॉ. भरत कंचन, प्रियांशु सक्सेना, संगम सक्सेना, जगदीश सक्सेना, डॉ. आस्था कंचन, बबलू सक्सेना, सुचित सक्सेना, आनंद सहाय, प्रखर, नवजोत, संदीप सक्सेना, संजय वर्मा, अमन सक्सेना आदि सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed