फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The District Magistrate sent the flute of Pilibhit to all the districts

जिलाधिकारी ने सभी जनपदों को भेजी पीलीभीत की बांसुरी

Wed, 03 Nov 2021 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
The District Magistrate sent the flute of Pilibhit to all the districts
प्रदेश के सभी जनपदों में जिलाधिकारियों को भेजे जाने के लिए बांसुरी स्वीकार करते जिलाधिकारी पुलक - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। डीएम पुलकित खरे ने जनपद की पहचान एवं एक जनपद एक उत्पाद योजना में शामिल बांसुरी उद्योग को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश के समस्त 75 जिलों के डीएम को दिवाली पर बांसुरी भेंट की। साथ ही सहयोग मांगा है। उन्होंने कहा कि सभी डीएम अपने जनपदों में आयोजित होने वाले मेला, उत्सव और महोत्सव में पीलीभीत के बांसुरी कारीगरों को आमंत्रित करें। बांसुरी के स्टॉल लगवाएं। इसी उम्मीद से कारीगर इकरार मियां व अन्य कारीगरों द्वारा तैयार बांसुरियों को विभिन्न जनपदों में भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

डीएम ने सभी जिलों के डीएम को शुभकामना संदेश लिखा है। इसमें कहा गया है कि एक जनपद-एक उत्पाद योजना के अंतर्गत बांसुरी का चयन किया गया है। जनपद परंपरागत रूप से बांसुरी नगरी के रूप में जाना जाता है। देश-विदेश में कान्हा की मुरली पीलीभीत के कारीगरों द्वारा अपने हुनर के सुरों से सजाकर भेजी जाती है। 200 से 250 कारीगर परिवारों की आजीविका सीधे तौर पर इससे जुड़ी है। अगर सभी जनपद जनपद में मेले, उत्सव, हाट-बाजार में पीलीभीत के बांसुरी कारीगरों को बुलाते हैं तो इसका प्रचार होगा और व्यापार भी बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed