{"_id":"680941eeabbea9c08c0abfa0","slug":"the-disabled-system-made-the-disabled-suffer-the-pain-of-being-dragged-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-134655-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: विकलांग बनी व्यवस्था ने दिव्यांगों को घिसटने की दी पीड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: विकलांग बनी व्यवस्था ने दिव्यांगों को घिसटने की दी पीड़ा
Thu, 24 Apr 2025 01:09 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 24 Apr 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
़पंजीकरण शिविर में पहुंचे दिव्यांग संवाद
बीसलपुर। तहसील परिसर में लगे सहायक उपकरण वितरण पंजीकरण शिविर में दिव्यांगजनों को अव्यवस्थाओं से जूझना पड़ा। ट्राइसाइकिल खड़ी करने की जगह नहीं मिली। व्हीलचेयर न मिलने पर घिसटते हुए शिविर तक पहुंचना पड़ा।
बुधवार को तहसील परिसर में भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम कानपुर द्वारा राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत आयोजित शिविर में 189 दिव्यांगजनों ने पंजीकरण कराया। शिविर को लेकर अधिकारियों ने तैयारियों को पूरी करने का दावा तो किया, लेकिन दिव्यांगजनों के पहुंचने पर व्यवस्थाएं ध्वस्त हो गईंं। परिसर में अफरा-तफरी का नजारा दिखा। जगह न मिलने पर शिविर में पहुंचे दिव्यांगजनों ने अपनी ट्राइसाइकिल को इधर-उधर खड़ा किया।
यहां से शिविर तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। किसी दिव्यांग ने सड़क तो किसी ने वाहनों के आगे अपनी ट्राइसाइकिल खड़ी की। व्हील चेयर न होने से कई दिव्यांग घिसटकर शिविर तक पहुंचे। शिविर की अध्यक्षता कर रहे नायब तहसीलदार वीरेंद्र कुमार ने बताया कि शिविर में मानक के अनुसार सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं थीं। दिव्यांगजनों को कोई दिक्कत नहीं हुई। शिविर प्रभारी सुखवीर सिंह भदौरिया ने बताया कि चिह्नित दिव्यांगों को जल्द ही उपकरण बांटे जाएंगे।