{"_id":"66788196555391d36e0105f4","slug":"the-devotees-fulfilled-their-vows-by-offering-sacrifices-in-the-yagya-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-118332-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: यज्ञ में श्रद्धालुओं ने आहुतियां डालकर मानीं मनौतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: यज्ञ में श्रद्धालुओं ने आहुतियां डालकर मानीं मनौतियां
विज्ञापन
बीसलपुर के शक्ति पीठ में गायत्री यज्ञ में मौजूद लोग । संवाद
बीसलपुर। रविवार को शक्तिपीठ में गायत्री और आर्यसमाज भवन में वैदिक यज्ञ हुआ। श्रद्धालुओं ने हवन कुंडों मे आहुतियां डालकर तरह-तरह की मनौतियां मानीं।
मोहल्ला शास्त्रीनगर स्थित शक्तिपीठ में परिव्राजक राजेंद्र कुमार ने विधि-विधान से गायत्री यज्ञ कराया। श्रद्धालुओं ने हवन कुंड में आहुतियां लगाकर लोक कल्याण की कामना की। हाथ जोड़कर यज्ञ स्थल की परिक्रमा की। प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में गायत्री परिवार के ब्लॉक प्रभारी प्रताप सिंह तोमर, शक्तिपीठ के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी सत्यापन यादव, देवकी नंदन गंगवार, हेमा देवी, गीता देवी, सरला देवी, लज्जावती, ओमप्रकाश, चेतराम गंगवार और रामपाल गंगवार समेत काफी गायत्री परिजन मौजूद थे।
इधर आर्यसमाज भवन में हुए वैदिक यज्ञ में आर्यजनों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। इस मौके पर वेदों का स्वाध्याय भी किया गया। जयघोष और शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में आर्यसमाज के प्रधान मोहन स्वरूप गंगवार, मंत्री राकेश कुमार, पूर्व प्रधान डॉ. सत्येंद्र कुमार, विजय कुमार, बाबूराम मौर्य, रामभरोसेलाल, डॉ. राजेश शर्मा, डॉ. देवेंद्र कुमार, राजेश भारद्वाज आदि मौजूद रहे।