फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The department will make four thousand women Lakhpati Didi, efforts are intensified.

Pilibhit News: चार हजार महिलाओं को लखपति दीदी बनाएगा विभाग, कवायद तेज

Fri, 22 May 2026 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
The department will make four thousand women Lakhpati Didi, efforts are intensified.
पीलीभीत। चार हजार महिलाओं को विभाग इस वित्तीय वर्ष में लखपति दीदी बनाएगा। इसको लेकर विभागीय अफसरों ने कवायद तेज कर दी है। महिलाओं के परिवार की आय बढ़ाने के लिए शासन स्तर से पहल की गई है। अब तक करीब नौ हजार से अधिक महिलाएं इससे जुड़कर काम कर रही हैं।
विज्ञापन

महिलाओं की आय बढ़ाए जाने के लिए शासन स्तर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। महिलाओं को स्वयं सहायता समूह के साथ जोड़कर भी रोजगार दिया जा रहा है। वहीं, महिलाओं को परिवार की आय बढ़ाए जाने के लिए उन्हें लखपति दीदी बनाया जा रहा है। वित्तीय वर्ष में चार हजार महिलाओं को लखपति दीदी बनाए जाने का लक्ष्य दिया गया है।मौजूदा समय में जिले में करीब 9925 महिलाएं लखपति दीदी से जुड़कर आटा चक्की, परचून दुकान, कैंटीन आदि का संचालन कर अपने परिवार की आय को बढ़ा रही हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त राष्ट्रीय आजीविका मिशन वंदना ने बताया कि शासन की ओर से दिए गए लक्ष्य के अनुसार, विभागीय स्तर से कार्य शुरू कर दिया गया है। जल्द ही इन्हें चयनित कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed