फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The days of terror are over, children are happy in schools, farmers are happy in fields

Pilibhit News: दहशत के दिन बीते, स्कूलों में चहके बच्चे, खेतों में किसान

Fri, 25 Jul 2025 11:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
The days of terror are over, children are happy in schools, farmers are happy in fields
प्राथमिक विद्यालय विथरा में प्रार्थना के बाद कक्ष में छाते छात्र संवाद
न्यूरिया। बाघिन की दहशत से मरौरी ब्लॉक के 24 परिषदीय और निजी स्कूलों के बच्चों का स्कूल जाना बंद हो गया था। ग्रामीण अपने खेतों पर काम करने नहीं जा पा रहे थे। शुक्रवार को इन सभी गांवों का नजारा बदला दिखा। गांवों के स्कूल खुले और तमाम बच्चे चहकते हुए अपने-अपने विद्यालय में पहुंचे।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय फुलहर और मंडरिया में बच्चे खुशी से चहकते दिखे। दूसरी और खेतों पर भी काफी रौनक नजर आने लगी। कई किसान अपने खेतों पर फसलें देखने पहुंचे। कई जगह ग्रामीणों ने धान की फसल में निराई का कार्य भी निपटाया। दोपहर के समय गांव मंडरिया के बाहर एक किसान अपनी बोरिंग को सही कराते दिखा। बाघिन की दहशत से प्रभावित रहे क्षेत्र के सभी गांवों में जन जीवन सामान्य हो गया है।
विज्ञापन



तकनीक व टीम वर्क से मिली सफलता
रेस्क्यू आपरेशन में 80 वनकर्मियों के साथ ही बाघमित्र, 15 वाहन और तीन ड्रोन की मदद ली गई। अभियान का नेतृत्व मुख्य वन संरक्षक पीपी सिंह, पीटीआर के फील्ड डायरेक्टर रमेश चंद्र, पीटीआर के डिप्टी डायरेक्टर मनीष सिंह, सामाजिक वानिकी के डीएफओ भारत कुमार डीके, डा. दक्ष गंगवार, डा. मोहम्मद नासिर टीम में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed