फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The days of Ramlila Marg connecting two highways are brightThe days of Ramlila Marg connecting two highways are bright

Pilibhit News: दो हाईवे को जोड़ने वाले रामलीला मार्ग के दिन बहुरे

Thu, 13 Mar 2025 12:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 13 Mar 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
The days of Ramlila Marg connecting two highways are brightThe days of Ramlila Marg connecting two highways are bright
शहर के रामलीला मार्ग पर होता निर्माण कार्य के लिए सड़क पर डाला गया पत्थर।संवाद
पीलीभीत। टनकपुर और पीलीभीत-बस्ती हाईवे को जोड़ने वाले शहर के रामलीला मार्ग के दिन बहुरे हैं। नगर पंचायत की ओर से इस सड़क का निर्माण शुरू कराया गया है। इस आठ सौ मीटर सड़क से रोजाना छोटे-बड़े हजारों वाहन गुजरते हैं। जर्जर होने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

शहर का रामलीला मार्ग सबसे व्यस्ततम सड़क में शामिल है। शहर से बरेली, बीसलपुर और पीलीभीत बस्ती हाईवे से शहर में आने वाले अधिकांश लोग कम दूरी के चलते इस सड़क का प्रयोग करते हैं। इसके अलावा नवीन मंडी समिति आने-जाने के लिए भी अधिकांश लोग इस सड़क का ही प्रयोग करते हैं। कई सालों से सड़क की हालत जर्जर थी। गहरे गड्ढे लोगों के लिए परेशानी का सबब बने थे। बरसात में सड़क से गुजरना मुश्किल था। सड़क के निर्माण को लेकर लंबे समय से मांग की जा रही थी। इसके बाद नौगवां पकड़िया नगर पंचायत की ओर से सड़क निर्माण के प्रयास शुरू किए गए। इसके लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया। इस पर मंजूर मिली गई। डेढ़ करोड़ की लागत से पिछले दिनों सड़क का निर्माण भी शुरू करा दिया गया। सड़क को उखाड़ा जाने लगा। अफसरों का दावा है कि तीन माह के भीतर कार्य पूरा करने के प्रयास रहेंगे।
विज्ञापन


निर्माण के चलते उड़ रही धूल बनी परेशानी का सबब
निर्माण के चलते मशीनों से कार्य शुरू कराया गया। निर्माण सामग्री को भी डाला जाने लगा। इससे सड़क के दायरे में धूल उड़ने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। दिन में हवा चलने सड़क से गुजरने में समस्या हो रही है। बाइक सवारों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अफसरों का कहना है कि कार्य के दौरान अव्यवस्थाओं को दूर करने के कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब आठ सौ मीटर लंबे रामलीला सड़क का निर्माण शुरू कराया गया। डेढ़ करोड़ की लागत से सीसी निर्माण कराने का कार्य शुरू हो गया है। तीन माह के भीतर कार्य पूरा कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। - एजाज अहमद, ईओ, नगर पंचायत नौगवां पकड़िया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed