फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The dam will be developed as a Ramsar site.

Pilibhit News: रामसर स्थल के रूप में विकसित होगा डैम

Tue, 04 Aug 2026 01:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
The dam will be developed as a Ramsar site.
पीलीभीत। जिले के शारदा सागर डैम को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए प्रशासन ने पहल तेज कर दी है। जिले के एक वेटलैंड को रामसर स्थल घोषित कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए कलीनगर तहसील स्थित शारदा सागर डैम का चयन किया गया है। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संबंधित विभागों को आवश्यक आंकड़े उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जा सके।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार राज्य में रामसर स्थलों की संख्या बढ़ाने पर जोर दे रही है। इसी क्रम में राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण ने सभी जिलों से ऐसे वेटलैंड का चयन करने के निर्देश दिए थे, जो निर्धारित मानकों पर खरे उतरते हों। पीलीभीत में शारदा सागर डैम को इसके लिए उपयुक्त माना गया है। रामसर स्थल के लिए नामांकन प्रक्रिया के तहत रामसर सूचना पत्र (आरआईएस) तैयार किया जाएगा। इसके लिए शारदा सागर खंड, सिंचाई विभाग और मत्स्य विभाग से जलाशय से संबंधित तकनीकी एवं प्राथमिक आंकड़े जुटाए जा रहे हैं। सभी विभागों से प्राप्त जानकारी का संकलन कर अंतिम प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम ज्ञानेंद्र सिंह के अनुसार, शारदा डैम को रामसर स्थल घोषित कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आरआईएस तैयार करने के लिए सिंचाई और मत्स्य विभाग से आवश्यक डेटा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। सभी सूचनाएं मिलने के बाद प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed