{"_id":"68a371c91921d1a838041d88","slug":"the-crocodile-came-out-of-the-canal-and-reached-the-streets-of-the-village-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-142089-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: नहर से निकलकर गांव की गलियों में पहुंचा मगरमच्छ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: नहर से निकलकर गांव की गलियों में पहुंचा मगरमच्छ
Tue, 19 Aug 2025 12:02 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 19 Aug 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
अमरिया। देवहा बैगुल फीडर नहर से निकलकर एक मगरमच्छ रविवार रात गांव की गलियों में जा पहुंचा। अचानक ग्रामीणों की नजर पड़ी तो अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना सामाजिक वानिकी वन्यजीव प्रभाग को दी गई। वनकर्मियों की टीम ने मगरमच्छ को रेस्क्यू किया।
रविवार रात करीब 11 बजे लगभग नौ फिट लंबा मगरमच्छ कस्बे के हाजीपुरा मोहल्ले में अतीक अहमद के मकान के पास पहुंच गया। मगरमच्छ को देख लोगों के होश उड़ गए। लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर वन दरोगा शैलेंद्र कुमार यादव, कौशलेंद्र यादव, बेनीराम, राम औतार और किशन लाल मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को रेस्क्यू करके पिंजरे में कैद किया गया। मगरमच्छ इतना बड़ा था कि उसका करीब तीन फिट हिस्सा पिंजरे से बाहर ही रह गया। वनकर्मियों की टीम ने मगरमच्छ को ले जाकर नहर में छोड़ दिया। संवाद