फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The cow protectors stopped the cattle being taken to the cow shelter in trolleys

Pilibhit News: ट्रॉलियों में भरकर गोआश्रय स्थल ले जाए जा रहे गोवंश को गोरक्षकों ने रोका

Fri, 18 Aug 2023 12:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 18 Aug 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
The cow protectors stopped the cattle being taken to the cow shelter in trolleys
ट्रालिया रोककर हंगामा करते गौ रक्षक । संवाद
पूरनपुर। घुंघचाई क्षेत्र से दो ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर लाए गए 12 से अधिक गोवंशीय पशुओं को गोरक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने रोक लिया। उन्होंने हंगामा कर बगैर कागजात दिखाए गोवंश न ले जाने देने की बात कही। इसे लेकर दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक हो गई। बाद में ग्राम पंचायत सचिव ने मौके पर पहुंचकर छुट्टा पशुओं को गोशाला ले जाने से संबंधित कागजात दिखाए, तब गोरक्षक शांत हुए।
विज्ञापन


क्षेत्र में छुट्टा पशुओं से किसान परेशान हैं। किसानों को रात भर खेतों पर रहकर फसल की रखवाली करनी पड़ रही है। इसके बाद भी छुट्टा पशु खेतों में घुसकर भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। बृहस्पतिवार को गांव अजीतपुर बिल्हा की ओर से किसान दो ट्रॉलियों में 12 से ज्यादा गोवंश को लेकर कजरी निरंजनपुर गोआश्रय स्थल छोड़ने जा रहे थे।
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में भरकर गोवंश ले जाने की खबर मिलने पर शिवम भदौरिया के नेतृत्व में गोरक्षकों ने ट्रॉलियों को असम हाईवे पर रोक लिया। इसे लेकर उनकी ट्रैक्टर चालकों से नोकझोंक भी हुई। गोरक्षकों ने बगैर कागजात दिखाए गोवंश न ले जाने देने की बात कही। कुछ देर बाद पहुंचे ग्राम पंचायत सचिव ने पशुओं को गोआश्रय स्थल भेजने से संबंधित कागजात दिखाए, तब कहीं गोरक्षकों ने ट्रॉलियों को जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed