{"_id":"65db7fe5117b6935f300ff83","slug":"the-country-will-be-able-to-get-a-new-direction-only-when-women-are-empowered-diksha-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-112554-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं के सशक्त होने पर ही देश को मिल पाएगी नई दिशा : दीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं के सशक्त होने पर ही देश को मिल पाएगी नई दिशा : दीक्षा
विज्ञापन
बीसलपुर में आयोजित तरुणी सम्मेलन में मौजूद महिलाएं और बोलते वक्ता। स्रोत- आयोजकi
तरुणी सम्मेलन में वक्ताओं ने रखे नारी सशक्तीकरण पर विचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बीसलपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में एसवीएम कॉलेज के पास रविवार को हुए तरुणी सम्मेलन में मुख्य अतिथि दीक्षा ने कहा कि महिलाओं के सशक्त होने पर ही देश को नई दिशा मिल पाएगी।
बरेली कॉलेज की प्राध्यापक डॉ. वंदना शर्मा ने बतौर मुख्य वक्ता कहा कि हमें अपने घरों से ही लड़का- लड़की के बीच का भेदभाव दूर करना होगा, क्योंकि यहीं से महिला सशक्तीकरण प्रारंभ होता है। बरेली कॉलेज की डिप्टी चीफ प्रॉक्टर डॉ.सुषमा दौडिय़ाल ने कहा कि सभी लोगों को सनातन धर्म व संस्कृति के प्रति पूरी जानकारी रखनी पड़ेगी। साथ ही युवतियों को धर्मांतरण के प्रति सजग रहना होगा।
आईवीआरआई बरेली की रिसर्च सीनियर डॉ. भारती ने कहा कि महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक रहना पड़ेगा। स्वस्थ मां ही स्वस्थ पीढ़ी का निर्माण कर पाती है। राजकीय महाविद्यालय की प्राध्यापक डॉ. चंद्र प्रभा ने बतौर विशिष्ट अतिथि कहा कि सभी महिलाएं अपनी जिम्मेदारी को अच्छे ढंग से निर्वहन करें।
विज्ञापन
सम्मेलन में शशि आर्या, मिथलेश गंगवार, कविता, आरती, सुनीता, वर्षा और रूबी ने विचार रखे। अध्यक्षता स्मृति कुमारी और संचालन अर्चना सिंह चौहान ने किया। अतिथियों को स्मृति चिह्न दिए गए। जिला महिला समन्वयक प्रमुख ज्योति प्रभा ने आगंतुकों का आभार जताया।