फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The country of 400 stations Airport Will be on the lines developed : Lord

देश के 400 स्टेशन एयरपोर्ट की तर्ज पर होंगे विकसित :प्रभु

Sun, 29 Nov 2015 12:05 AM IST
plibhit
plibhit Updated Sun, 29 Nov 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
The country of 400 stations Airport Will be on the lines developed : Lord
केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि मोदी सरकार का प्रयास है कि पांच साल में देश को बेहतर रेल सेवा दी जाए। देश के करीब 400 रेलवे स्टेशनों को एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित कराकर उनमें उसके अनुकूल सुविधा मुहैय्या कराई जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने शनिवार को रेलवे स्टेशन पहुंचकर भोजीपुरा-पीलीभीत-टनकपुर खंड के 472 करोड़ रुपये की लागत से चल रहे आमान परिवर्तन कार्य का शुभारंभ व 30.72 करोड़ की लागत से नौगवा रेलवे क्रासिंग पर बनने वाले ओवरब्रिज का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने रेलवे में बड़े निवेश की बात कहते हुए कहा कि राज्यों के साथ कंपनी बनाकर करार किए गए हैं, जिससे रेलवे क्षेत्र में विकास की अपार संभावनाएं बढ़ेगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व सपा मुखिया से बात की गई है। प्रदेश में रेलवे क्षेत्र के विकास में आने वाली सभी बाधाएं दूर की जाएगी। उन्होंने अपने मंत्रालय का गुणगान करते हुए कहा कि रेल मंत्रालय द्वारा पहली बार साढ़े आठ लाख करोड़ का रेल बजट पेश किया गया तो जोकि पिछले बजटों के मुकाबले करीब 250 प्रतिशत अधिक है। इससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं दिलाने के साथ रेलवे का विकास किया जाएगा। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ी शुरूआत की है। पचास साल की खामियों को पांच साल में दुरुस्त करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

केेंद्रीय मंत्री महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका संजय गांधी ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि टनकपुर ब्राडगेज कार्य अप्रैल 2016 तक पूरा कर लिया जाएगा, वहीं नौगवा रेलवे क्रासिंग पर बनने वाला ओवरब्रिज भी आठ माह में पूरा कर लिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने रेलमंत्री से प्रतीक्षित पीलीभीत-शाहजहांपुर रेल मार्ग का आमान परिवर्तन कराने व मझोला रेलवे स्टेशन को हाल्ट में न बदलने का आग्रह किया। जिस पर रेलमंत्री ने पीलीभीत-शाहजहांपुर आमान परिवर्तन का 350 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट बनाकर पास कराने,  मझोला रेलवे स्टेशन को हाल्ट बनाने की कार्रवाई को निरस्त करने के साथ उसके स्टेशन बने रहने की घोषणा की, साथ ही उसके आधुनिकीकरण को पांच करोड़ देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी, पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम राजीव मिश्रा, एडीआएम अशोक कुमार अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार, संजय गंगवार, प्रवक्तानंद, रेखा परिहार, प्रदीप जायसवाल लल्लन, चेयरमैन अजय गोयल, सिटी मजिस्ट्रेट जेके शर्मा, संयुक्त बार एसोसिएशन उपाध्यक्ष धीरेंद्र मिश्र, गुरुभाग सिंह, गौरव अवस्थी, डॉ. सुरेंद्र गंगवार, विकास वर्मा, अतुल सक्सेना, राकेश सिंह, अशोक राजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed