फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The constable who arrived after getting information about the dispute between the brothers was stabbed and injured

Pilibhit News: भाइयों में विवाद की सूचना पर पहुंचे कांस्टेबल को छोटे भाई ने चाकू मारा

Wed, 21 Aug 2024 02:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
The constable who arrived after getting information about the dispute between the brothers was stabbed and injured
पीलीभीत के मेडिकल कॉलेज में भर्ती घायल सिपाही रा​शिद।संवाद
पीलीभीत। भाइयों में विवाद की सूचना पर पहुंची डायल 112 के कांस्टेबल को छोटे भाई ने चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां से उसे बरेली स्थित हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

घटना साेमवार देर रात कोतवाली क्षेत्र के गांव नावकूड़ की है। गांव निवासी शेर सिंह ने रात करीब साढ़े 10 बजे मारपीट का आरोप लगाते हुए डायल 112 को फोन कर सूचना दी। सूचना मिलने पर पीआरबी 5920 पर तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। पुलिसकर्मियों ने जानकारी जुटाने के बाद दोनों भाइयों को समझाने की कोशिश की।
विज्ञापन

इस पर छोटे भाई अमन ने कांस्टेबल राशिद के पेट में चाकू से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। एएसपी विक्रम दहिया ने मेडिकल काॅलेज पहुंचकर घायल की स्थिति जानी। जानकारी पाकर सीएमओ डाॅ. आलोक शर्मा भी पहुंच गए। यहां प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सकों ने घायल कांस्टेबल को बरेली स्थित हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जाता है कि आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ है। पूर्व में भी दोनों में भाइयों में मारपीट हुई थी और जानकारी पाकर पुलिस मौके पर गई थी। सीओ दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
--
घटना के बाद पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
कांस्टेबल पर हमले की सूचना पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में शहर कोतवाल नरेश त्यागी, सुनगढ़ी इंस्पेक्टर पवन कुमार पांडेय और डायल 112 के प्रभारी मुकेश शुक्ला मेडिकल कॉलेज पहुंचे। कुछ ही देर में एएसपी विक्रम दहिया, सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी भी वहां पहुंच गए। कांस्टेबल की हालत के बारे में चिकित्सकों से जानकारी ली। निजी अस्पताल के सर्जन को भी मेडिकल कॉलेज बुलाया गया। इसके बाद कांस्टेबल को हायर सेंटर भिजवाया गया।

--
परिजनों को दी जानकारी
घायल कांस्टेबल राशिद मुजफ्फरनगर जिले का रहने वाला है। वह शहर की आवास विकास कॉलोनी में किराये के मकान में रहता है। घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी गई। जिसके बाद परिवार वाले बरेली स्थित हायर सेंटर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed