फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The constable said - talk to sir, come to the police station

Pilibhit News: सिपाही बोला- साहब से हो गई बात, आ जाओ थाने

Sun, 23 Jul 2023 11:54 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 23 Jul 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
The constable said - talk to sir, come to the police station
बिलसंडा। थाने के एक सिपाही का रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल होने से खलबली मच गई है। ऑडियो में सिपाही किसी व्यक्ति को यह कहकर थाने बुला रहा है कि साहब से बात हो गई है।
विज्ञापन

थाने में तैनात सिपाही ऑडियो वायरल होने के बाद इस मामले में अधिकारियों को ट्वीट भी किया गया है। ट्वीट में थाना क्षेत्र के गांव परेवा तुर्राह निवासी रामपाल ने कहा है कि 16 जुलाई की रात रामेश्वर की झोपड़ी में किसी ने आग लगा दी थी। इसका आरोप उनके ऊपर लगा था। यूपी-112 पुलिस उन्हें थाने ले गई। वहां पुलिस ने जांच पड़ताल की, लेकिन उनके खिलाफ कोई साक्ष्य न मिलने पर तीन दिन के बाद छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

आरोप है हल्का नंबर तीन में तैनात सिपाही ने पांच हजार रुपये की मांग की और रुपये न देने पर पुनः हवालात में बंद करने की बात कही। पीड़ित ने बताया कि रुपये की डिमांड की बातचीत रिकॉर्ड कर ली। रविवार को सिपाही के फिर रुपये मांगने पर एक के बाद एक छह ऑडियो वायरल हुए हैं। इसमें सिपाही जल्दी थाने आने को कह रहा है। वह कहता है कि साहब से बात हो गई है, काम हो जाएगा। इस मामले में हुए ट्वीट के बाद सीओ बीसलपुर को जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed