{"_id":"583982464f1c1bcc6713ba0c","slug":"the-congressman-has-notbandi-memorandum","type":"story","status":"publish","title_hn":" नोटबंदी को लेकर कांग्रेसियों ने दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी को लेकर कांग्रेसियों ने दिया ज्ञापन
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Sat, 26 Nov 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
नोटबंदी को लेकर कांग्रेसियों ने दिया ज्ञापन
- फोटो : पीलीभ्ाीत/उत्ततर प्रदेश्ा
कांग्रेसियों ने सिटी मजिस्ट्रेट को केंद्र सरकार के नोटबंदी को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नोटबंदी से बनी समस्याओं से निपटने के लिए व्यवस्थाओं को मजबूत करने की मांग की।
महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष वसुंधरा सुरभि के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट राजित राम प्रजापति को सौंपा। ज्ञापन में कहा कि नोटबंदी के चलते परिवारों में होने बाली शादियों पर ग्रहण लग रहा है। बैंकों से धनराशि न निकलने से शादियों की व्यवस्थाओं में दिक्कतें हो गई हैं। वहीं अस्पतालों में भी तमाम मरीजों को अकारण मौत का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में शादी वाले परिवारों को बैंकों से धनराशि निर्गत कराने की व्यवस्था कराने, अस्पतालों में इलाज की व्यवस्था कराने, किसानों को सहकारी बैंक से ऋण दिलाने, अर्थव्यवस्था सुधार को नए नोट जारी करने, भाजपा सरकार के सभी जनप्रतिनिधियों व मुख्य कार्यालय की जांच कर उनके खातों में जमा धनराशि को सार्वजनिक कराने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में मनोरमा अवस्थी, अंजुम, सुमन, मोहिनी, सोमवती, रेशमा, राजरानी, मायादेवी, रोबिना आदि शामिल रहीं।