फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The condition of 92 roads in the district will improve with Rs 29 crore.

Pilibhit News: 29 करोड़ रुपये से सुधरेगी जिले के 92 मार्गों की हालत

Thu, 19 Dec 2024 12:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 19 Dec 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
The condition of 92 roads in the district will improve with Rs 29 crore.
पीलीभीत। जिले के क्षतिग्रस्त 92 मार्गों के दिन बहुरेंगे। इन सड़कों की विशेष मरम्मत और नवीनीकरण के लिए करीब 29 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है। मरम्मत कार्य से जिले की चारों विधानसभा पीलीभीत, बीसलपुर, पूरनपुर और बरखेड़ा क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

जिले के कई प्रमुख मार्गों के अलावा ग्रामीण इलाके को जोड़ने वाली अधिकांश सड़कें क्षतिग्रस्त हैं। बारिश और बाढ़ से कई सड़कों की हालत और ज्यादा खराब हो गई थी। करीब एक माह पूर्व हुई जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में केंद्रीय राज्यमंत्री व सांसद जितिन प्रसाद ने इन सड़कों के चिह्नीकरण के निर्देश दिए थे। इसके बाद जिले से भेजी गई सड़कों की सूची पर वित्तीय वर्ष 2024-25 में करीब 29 करोड़ की लागत से 92 कार्यों को शासन ने स्वीकृति प्रदान की है।
विज्ञापन

निर्धारित समयावधि में कराएं कार्य : धनराशि स्वीकृत होने के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग के स्थानीय अधिकारियों को शासन की मंशानुरूप सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से नियत समय सीमा में कराने के निर्देश दिए हैं। कहा है कि कार्य शुरू होने के बाद उनके क्षेत्र भ्रमण में अगर आमजन ने कार्य में मानकों की अनदेखी की शिकायत की तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed