फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The condition of 10 members of the same family deteriorated after eating kheer

Pilibhit News: खीर खाने से एक ही परिवार के 10 लोगों की हालत बिगड़ी

Fri, 13 Jun 2025 10:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
The condition of 10 members of the same family deteriorated after eating kheer
खीर खाने से बीमार हुए लोगों का सीएचसी में हो रहा इलाज स्रोत : तीमारदार
पूरनपुर। गांव मोहनपुर जप्ती में खीर खाने से एक ही परिवार के 10 सदस्यों की तबीयत बिगड़ गई। सभी को सीएचसी पूरनपुर लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन


गांव निवासी ओमकार ने बताया कि शुक्रवार को उनके घर में खीर बनी थी। खीर में डालने के लिए मेवा बृहस्पतिवार को नगर के एक दुकान से खरीद कर लाए थे। खीर खाने से उनके अलावा पुत्र गौरव, क्रांती, मिथलेश, शांती देवी, रामनिवास, ओमकार की पुत्री पूजा, अहान, रामकिशन की पुत्री श्रद्धा और संतोषी की तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन

मिचली, पेट दर्द, उल्टी होने से हालत खराब हो गई। जानकारी पर प्रधान शिवपाल यादव ने लोगों के सहयोग से सभी को सीएचसी पहुंचाया। जानकारी मिलने पर विधायक बाबूराम पासवान भी सीएचसी पहुंचे। भर्ती लोगों की हाल-खबर ली। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed