फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The clue of the student could not be found even on the third day

Pilibhit News: तीसरे दिन भी छात्र का नहीं लग सका सुराग

Sun, 03 Sep 2023 11:45 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 03 Sep 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
The clue of the student could not be found even on the third day
पीलीभीत। शहर के मोहल्ला वासिल के रहने वाले 11वीं के छात्र आशीष का तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस मामले में अब एसओजी टीम और कोतवाली पुलिस हर पहलू पर गहनता से जांच कर रही है। इधर तीसरे दिन अपहरणकर्ता का कोई फोन नहीं आया।
विज्ञापन

संतोष का 16 वर्षीय पुत्र आशीष शनिवार के ड्रमंड काॅलेज जाने के लिए एक सितंबर की सुबह 11 बजे घर से निकला था। काफी देर तलाश करने के बाद भी उनके पुत्र का कोई सुराग नहीं लग सका। दूसरे दिन शाम करीब चार बजे पिता संतोष के मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने छात्र के अपहरण की जानकारी देते हुए एक लाख रुपये की मांग की।
विज्ञापन

इसके साथ ही पुलिस व किसी को बताने पर हत्या की धमकी दी गई। कॉल करने वाले युवक ने खुद को मलिक गैंग का सदस्य बताया। इसके बाद संतोष ने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की। पुलिस ने अब एसओजी टीम की मदद से मामले में छानबीन करनी शुरू कर दी है। छात्र का अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है। रविवार की सुबह छात्र के पिता एसपी के आवास गए और जल्द खुलासे की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
दोस्तों से भी की जा रही पूछताछ
छात्र के मोबाइल फोन पर जिन नंबरों से कॉल आया। उन सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने कुछ दोस्तों से भी पूछताछ की है। इसके अलावा पुलिस कई अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है।

------------
प्रॉपर्टी का है इकलौता वारिस
आशीष की मां का बचपन में ही देहांत हो गया था। इसके बाद परिजन की रजामंदी के बाद संतोष ने सारी संपत्ति को आशीष के नाम करा दिया इसके बाद दूसरी शादी कर ली। संतोष को दूसरी पत्नी से भी दो बच्चे हैं। आशीष अपने पिता के साथ ही रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed