फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The city was plunged into darkness due to a fault in the transformer, consumers created a ruckus

Pilibhit News: ट्रांसफाॅर्मर में खराबी से अंधेरे में डूबा शहर, उपभोक्ताओं ने किया हंगामा

Fri, 13 Jun 2025 10:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
The city was plunged into darkness due to a fault in the transformer, consumers created a ruckus
शहर के दू​धिया मंदिर ​स्थित ट्रांसफार्मर में फाल्ट सही करता कर्मचारी। स्त्रोत संवाद
पीलीभीत। शहर के मोहल्ला साहूकारा और डोरीलाल में ट्रांसफॉर्मर में खराबी आने से बृहस्पतिवार की रात बिजली गुल रही। गुस्साए लोगों ने बाजार गेट उपकेंद्र पर पहुंचकर हंगामा किया। जानकारी पर पहुंचे जेई ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। ट्रांसफॉर्मर सुबह पांच बजे ठीक हो सका। इसके अलावा वाटर वर्क्स पर लगा ट्रांसफाॅर्मर फुंक जाने से शहर के अन्य हिस्सों में बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

गर्मी का कहर बढ़ते ही शहर की बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई है। रोजाना बिजली लाइन में हो रही खराबी से उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार शाम करीब 7:30 बजे शहर के मोहल्ला साहूकारा व डोरीलाल की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

शिकायत मिलने पर विद्युत निगम की टीम फॉल्ट ढूंढने में लग गई। फॉल्ट न मिलने पर रात 11:30 बजे तक बिजली आपूर्ति सुचारू न होने पर उपभोक्ताओं ने बाजार गेट उपकेंद्र पर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। जानकारी मिलने पर जेई जहांगीर आलम बिजली उपकेंद्र पर पहुंचे। उपभोक्ताओं को समझा-बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी करने पर पता चला कि बाजार गेट उपकेंद्र पर लगे ट्रांसफाॅर्मर में फॉल्ट हो गया था। विद्युत निगम की टीम ने फॉल्ट ठीक करना शुरू किया। सुबह पांच बजे फॉल्ट ठीक होने पर बिजली आपूर्ति शुरू हुई।
वहीं शुक्रवार को भी शहर में बिजली कटौती का खेल जारी रहा। वाटर वर्क्स पर लगे ट्रांसफाॅर्मर में भी आग लग गई। इस वजह से मोहल्ला बेनी चौधरी, फीलखाना आदि क्षेत्रों में पूरी रात आपूर्ति बाधित रही। इसके अलावा अशोक कॉलोनी, एकतानगर, आसफजान, बाजार, आवास विकास आदि क्षेत्रों में भी बिजली कटौती हुई।
आंधी-पानी के कारण बनकटी मार्ग पर बिजली के तारों के ऊपर पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित रही। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि कुछ जगहों पर दिक्कत आई थी। जिसे सही करा दिया गया है।
--
पूरनपुर : ढाई घंटे ठप रही 43 हजार उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति

पूरनपुर। नगर सहित क्षेत्र में शुक्रवार सुबह हुई बारिश के दौरान बिजली लाइन में खराबी से नगर, देहात और शेरपुर विद्युत उपकेंद्र के 43 हजार उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। उपभोक्ताओं को ढाई घंटे तक दिक्कत का सामना करना पड़ा।
शुक्रवार सुबह सात बजे नगर सहित क्षेत्र में बारिश हुई। बारिश के दौरान बिजली लाइन में फाॅल्ट आ गया। इससे सुबह 8:30 बजे नगर के अलावा पूरनपुर देहात और शेरपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े इलाकों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बारिश थमने के बाद कर्मचारी लाइन की खराबी ढूंढ़ने में जुटे। फाॅल्ट सही होने पर सुबह करीब 11 बजे बिजली आपूर्ति सुचारू हो सकी।
बिजली आपूर्ति बाधित होने से पूरनपुर नगर के 18 हजार, देहात के 12 हजार और शेरपुरकलां के 13 हजार उपभोक्ताओं को असुविधा हुई। उप खंड अधिकारी मोहित गुप्ता ने बताया कि बिजली लाइन में फाॅल्ट से नगर की बिजली आपूर्ति करीब ढाई घंटे ठप रही है। देहात के बिजली उपकेंद्रों पर उस समय रोस्टरिंग चल रही थी। संवाद
--
घुंघचाई : बिजली कटौती के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
घुंघचाई। अघोषित बिजली कटौती से परेशान सिमरिया ता.अजीतपुर बिल्हा के ग्रामीणों ने विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी की। आपूर्ति व्यवस्था में सुधार कराने की मांग की।
घुंघचाई क्षेत्र में अघोषित विद्युत कटौती से उपभोक्ता परेशान हैं। विद्युत चलित उपकरण शोपीस बने हुए हैं। लोगों ने मामले की सूचना विद्युत उपकेंद्र पर पहुंच कर निगम के लोगों को दी। मगर कोई सुधार नहीं हुआ। शुक्रवार को घुंघचाई क्षेत्र के गांव सिमरिया ता.अजीतपुर बिल्हा में ग्रामीणों ने एकत्र होकर बिजली निगम के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी की।
ग्रामीणों का कहना था कि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे लोग आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में कमलेश वर्मा, राम औतार, हरिचंद, बादशाह, धर्मेंद्र सिंह, लाखन, नील कंठ, लालाराम, प्रेमचंद, राजेंद्र, रामसनेही, प्रेमपाल, धनपाल आदि शामिल रहे। संवाद
--
ठप पड़ी बिजली आपूर्ति के विरोध में भाकियू ने दिया धरना

पूरनपुर। भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी के कार्यकर्ताओं ने बदहाल बिजली आपूर्ति और माधोटांडा विद्युत उपकेंद्र के एक कर्मचारी पर अभद्रता का आरोप लगाकर अधिशासी अभियंता कार्यालय के बाहर विरोध- प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बिजली व्यवस्था जल्द दुरुस्त न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
भारतीय किसान यूनियन चढूनी के जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को किसानों ने अधिशासी अभियंता कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि खराब बिजली आपूर्ति से किसान गन्ना और अन्य फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं।

धान की रोपाई भी शुरू नहीं हो पाई है। उपभोक्ताओ को बिजली कटौती से अन्य दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है। जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह ने बताया कि माधोटांडा, कलीनगर में तैनात कर्मचारी खराब बिजली आपूर्ति पर रोष व्यक्त करने पर किसानों से अभद्रता करते हैं। संवाद

शहर के दूधिया मंदिर स्थित ट्रांसफार्मर में फाल्ट सही करता कर्मचारी। स्त्रोत संवाद

शहर के दूधिया मंदिर स्थित ट्रांसफार्मर में फाल्ट सही करता कर्मचारी। स्त्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed