फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The children brought awareness rally

बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली

Sun, 20 Mar 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Sun, 20 Mar 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
The children brought awareness rally
प्रदर्शन लोग। - फोटो : पीलीभीत, उत्तर प्रदेश, भारत
मोहल्ला दुर्गा प्रसाद में सनातन संस्कृति संरक्षण मंच के तत्वावधान में चल रहे सात दिवसीय क्रीड़ा शिविर में छठे दिन बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली। 
विज्ञापन

शिविर स्थल से शुरू हुई रैली को सरदार बल्लभ भाई पटेल इंटर कॉलेज अमृता खास के प्रधानाचार्य जगदीश बहादुर गंगवार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रमुख मार्गों से गुजरने के बाद रैली पुन: शिविर स्थल पर आकर समाप्त हो गई। रैली का नेतृत्व मंच के अध्यक्ष डॉ. सबितुर प्रकाश गंगवार ने किया। रैली के साथ पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी चल रहे थे।  इसमें 250 बच्चे शामिल थे। समापन के बाद शिविर स्थल पर बच्चों को दौड़, गोला क्षेपण, चक्का क्षेपण और भाला क्षेपण आदि खेल खिलाए गए। इस मौके पर सुरेंद्र प्रताप गंगवार, नागेश्वर सिंह, वीरदेव, जितेंद्र कुमार, अंकित कुमार, डॉ. दुष्यंत कुमार, रचित कुमार, डॉ. चंद्रमुखी और दिलीप कुमार आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed