फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The Chairman summoned the filing of the illegal construction

चेयरमैन ने तलब की अवैध निर्माण की फाइल 

Tue, 30 May 2017 10:14 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Tue, 30 May 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
नगर पालिका की भूमि पर हो रहे निर्माण को लेकर चेयरमैन प्रभात जायसवाल ने अधिशासी अधिकारी को पत्र लिखकर मामले की जानकारी तलब की है। उधर, इस भूमि पर बेरोकटोक निर्माण जारी है। शहर के स्टेडियम रोड स्थित नगर पालिका की भूमि पर कराया गया अवैध निर्माण करीब तीन साल पहले ढहा दिया गया था। इधर, पिछले कुछ दिनों से इस भूमि पर पुन: निर्माण कार्य शुरू किया गया है। इस भूमि पर चल रहा निर्माण शहर में खासी चर्चा में है। मगर जिम्मेदार पालिका प्रशासन सब कुछ जानने के बाद हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। बताते हैं कि इस भूमि पर बने भूखंड को वर्ष 1991 में बोर्ड के प्रस्ताव के बाद एक सहकारी समिति को किराए पर दे दिया गया था। तब इस समिति की सचिव एक सभासद की पत्नी थी। कुछ समय बाद विनियमित क्षेत्र कार्यालय से इस भूखंड पर निर्माण कार्य के लिए एनओसी भी प्राप्त कर ली गई। पालिका अभिलेखों में इस भूमि पर पूर्व में काजी हाउस का जर्जर भवन दर्शाया गया। मगर बाद में अभिलेखों में यहां दुकान होना दर्शा दिया गया। अब इस भूमि पर पिछले एक सप्ताह से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। नगर पालिका प्रशासन अपनी भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण को लेकर चुप्पी साधे बैठा है। यह भूखंड समिति को किस उद्देश्य से दिया गया और अभिलेखों में भूखंड को दुकान कैसे दर्शाया गया, पालिका प्रशासन के पास इन सवालों का जवाब नहीं है? इस संबंध में अधिशासी अधिकारी वीपी सिंह ने बताया कि मामला काफी पुराना है। अभिलेखों तलब कर मामले की जानकारी की जा रही है। इधर, इस मामले में अब चेयरमैन प्रभात जायसवाल ने अधिशासी अधिकारी से इस भूमि से जुड़ी जानकारियां मांगी है। उन्होंने बताया कि इस भूमि पर बने भूखंड को बरसों पूर्व किराए पर दिया गया था। एनओसी कब और क्यों दी गई आदि की जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed