फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The car of the candidates returning to Lakhimpur after giving the exam collided with the truck, one died

परीक्षा देकर लखीमपुर लौट रहे अभ्यर्थियों की कार ट्रक से टकराई, एक की मौत

Mon, 17 Oct 2022 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 12:41 AM IST
विज्ञापन
The car of the candidates returning to Lakhimpur after giving the exam collided with the truck, one died
खीरी के लिए...
विज्ञापन

लीड
16 पीबीटीपी 33, 34, 35, 36, 37
परीक्षा देकर लखीमपुर लौट रहे अभ्यर्थियों
की कार ट्रक से टकराई, एक की मौत
- असम हाईवे पर सकरिया पुल के पास जानवर को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा, चार घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। पीईटी देकर लखीमपुर लौट रहे परीक्षार्थियों की कार असम हाईवे पर सकरिया पुल के पास सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। कार में पांच लोग सवार थे, इसमें एक की मौत हो गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
लखीमपुर खीरी के गांव पैला निवासी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि कार में उनके अलावा मैलानी के गांव गिरधरपुर निवासी रंजीता देवी, अवनीश कुमार व जनपद सीतापुर के गांव सलारपुर निवासी दीपमाला राज (24) और उसकी बहन प्रीति राज (22) सवार थे। सुबह सभी लोग पीईटी का पेपर देने कार से पीलीभीत आए थे। दोपहर में पेपर छूटने के बाद पांचों लोग कार से लखीमपुर लौट रहे थे। कार भूपेंद्र खुद चला रहे थे। सभी आपस में रिश्तेदार हैं। शाम चार बजे असम हाईवे पर जानवर को बचाने के प्रयास में कार सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में प्रीति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दीपमाला, रंजीता, अवनीश और भूपेेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने सभी को रेफर कर दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

बरेली से दोनों बहनें आईं पीलीभीत
भूपेंद्र सिंह ने बताया कि दीपमाला और रंजीता कुमारी का पेपर शनिवार को द्वितीय पॉली में बरेली स्थित एक कॉलेज में था। दोनों पेपर देने के बाद बरेली में एक रिश्तेदार के यहां रुके। इसके रविवार सुबह पीलीभीत आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पहली पाली में प्रीति और अवनीश का पेपर खत्म होने के बाद सभी पांचों लोग कार से लखीमपुर के लिए रवाना हो गए। भूपेंद्र को छोड़कर सभी चारों का पेपर था। भूपेंद्र दीपमाला के परिवार का करीबी रिश्तेदार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed