{"_id":"588103984f1c1b417fefdefc","slug":"the-candidate-will-join-from-the-day-of-enrollment-costs","type":"story","status":"publish","title_hn":" नामांकन के दिन से ही जुड़ेगा प्रत्याशी का खर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन के दिन से ही जुड़ेगा प्रत्याशी का खर्चा
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Thu, 19 Jan 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम मासूम अली सरवर ने बताया कि प्रत्याशियों को नामांकन के दिन अथवा इससे पूर्व ही बैंक खाता खोलना होगा। नामांकन के दिन से ही उनका खर्च जोड़ा जाएगा। वहीं आचार संहिता के उल्लंघन पर कार्रवाई के साथ ही वाहन आदि भी सीज किए जाएंगे जो चुनाव आयोग के आदेश के बाद ही रिलीज हो सकेंगे। शुक्रवार से शुरू होने वाली नामांकन प्रक्रिया से पूर्व डीएम ने अपने कार्यालय में पत्रकार वार्ता कर चुनाव संबंधी जानकारी दी। कहा एक प्रत्याशी के साथ चार अन्य लोग ही नामांकन कराने कोर्ट में दाखिल हो सकेंगे। निर्दलीय प्रत्याशी को 10 प्रस्तावक प्रस्तुत करने होंगे लेकिन उन्हें भी एक साथ अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी। वहीं एक व्यक्ति दो प्रत्याशियों का प्रस्तावक भी बन सकता है लेकिन प्रस्ताव उसी विधानसभा क्षेत्र का होना चाहिए। डीएम ने बताया कि 22 जनवरी को रविवार और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवकाश के चलते नामांकन नहीं होगा। 27 जनवरी तक नामांकन के बाद 28 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 30 जनवरी को नाम वापसी के बाद चुनाव चिह्न आवंटन होगा।
नेपाल अधिकारियों के साथ जल्द होगी बैठक
चुनाव के दौरान सुरक्षा के सवाल पर डीएम ने बताया कि जिले की सीमा अंतरजनपदीय होने के साथ ही अंतर्राष्ट्रीय भी है। नेपाल के अधिकारियों के साथ वार्ता के लिए पत्र भेजा गया है। जल्द ही बैठक की जाएगी। वहीं उत्तराखंड की सीमा पर उधमसिंह नगर के अधिकारियों के साथ डीएम से लेकर बीएलओ स्तर तक की बैठकें हो चुकी हैं। जिले के प्रवेश के 17 स्थानों परर बैरियर लगाकर चेकिंग की जा रही है।
143 बूथों की होगी वेबकास्टिंग
जिले के 10 प्रतिशत यानि 143 बूथों को चुनाव के दिन सीसीटीवी कैमरे लगाकर ऑनलाइन किया जाएगा। इससे इन बूथों की गतिविधियों को जिला स्तर से लेकर प्रदेश और केंद्रीय चुनाव कार्यालय में बैठे अधिकारी देख सकेंगे। इसके अलावा 143 बूथों पर माइक्रो आब्जर्बर नियुक्त रहेंगे जबकि 143 बूथों की वीडियो रिकार्डिंग कराई जाएगी।