फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The bus station building is dilapidated, mud is everywhere

Pilibhit News: बस अड्डे का भवन जर्जर, हर तरफ कीचड़

Wed, 04 Sep 2024 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
The bus station building is dilapidated, mud is everywhere
पीलीभीत रोडवेज बस स्टैंड परिसर में भरा पानी।संवाद
पीलीभीत। बेहतर सुविधा देने के दावों के बीच रोडवेज बस अड्डे की दुर्दशा यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई हैं। जर्जर भवन के अलावा परिसर में हर तरफ जलभराव और कीचड़ की स्थिति होने के साथ बैठने के लिए सिर्फ दो सीमेंट की बेंच हैं। वहीं गर्मी से राहत के इंतजाम भी नाकाफी है। इससे यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पीलीभीत रोडवेज बस अड्डे से करीब 110 बसों का संचालन होता है। दिल्ली, लखनऊ, उत्तराखंड, लखनऊ समेत अन्य मार्गों की बसों का दिनभर यहां आवागमन होता है। बस अड्डे का दायरा काफी कम है। भवन भी पुराना हो चुका है। जैसे-तैसे काम चलाया जा रहा है। भवन के जर्जर होने के साथ अन्य व्यवस्थाएं भी गड़बड़ाई हुई हैं।
विज्ञापन

बस अड्डे पर घुसते ही जलभराव की स्थिति देखी जा सकती है। मुश्किल के बीच यात्री पहुंचते भी हैं तो उन्हें बैठने तक की सही व्यवस्था नहीं मिलती। हालनुमा भवन में महज दो सीमेंट की बेंच लगाई गई हैं। वहीं गर्मी से निजात दिलाने के लिए दो पंखे लगाए गए हैं, जो पुराने होने के चलते हवा ही नहीं फेकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा मुख्य भवन को जाने के लिए भी जलभराव और कीचड़ से गुजरना पड़ता है। जिससे गिरने का खतरा भी बना रहता है।
000
यात्रियों के अलावा स्टाफ भी परेशान
रोडवेज अड्डे पर फैली अव्यवस्था से यात्रियों के साथ स्टाफ भी परेशान हैं। मुख्य भवन में टिनशेड पड़ा होने से गर्मी में स्थिति बिगड़ जाती है। बचाव के लिए सिर्फ पंखे ही लगाए गए हैं। ऐसे में दिनभर यात्री और स्टाफ के लोग गर्मी से जूझते रहते हैं। अफसरों का कहना है कि नए रोडवेज अड्डे के निर्माण को लेकर प्रक्रिया चल रही है।

--
रोडवेज अड्डे की व्यवस्थाओं को सही करने के प्रयास किए जाते हैं। नए अड्डे के निर्माण को लेकर प्रक्रिया चल रही है। नया बस अड्डा बनने के बाद ही व्यवस्थाओं को पुरी तरह दुरुस्त किया जा सकेगा।
- पवन कुमार श्रीवास्तव, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed