फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The bullies beat up a handicapped person for making a video of the fight

Pilibhit News: मारपीट का वीडियो बनाने पर दबंगों ने दिव्यांग को पीटा

Wed, 02 Oct 2024 02:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
The bullies beat up a handicapped person for making a video of the fight
बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव बिहारीपुर कुमरिखा में दबंगों ने एक युवक के साथ की जा रही मारपीट का वीडियो बनाने वाले दिव्यांग को भी पीट दिया। आरोप है कि दबंगों ने उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया।
विज्ञापन


गांव बिहारीपुर कुमरिखा निवासी दिव्यांग मुकेश कुमार ने बताया कि गांव के ही चार दबंग मंगलवार की सुबह गांव के ही एक दुकानदार से सामान उधार न दिए जाने पर गाली गलौज और मारपीट कर रहे थे। उसने मारपीट का वीडियो बनाने का प्रयास किया। इस पर दबंगों ने उससे गाली गलौज करते हुए जातिसूचक अपशब्द कहे और पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। बताया कि दबंगों ने उसका 8500 रुपये की कीमत का मोबाइल फोन भी छीन लिया। इस बीच मौके पर काफी भीड़ लग गई। लोगों ने बमुश्किल बीच बचाव किया। मुकेश ने कोतवाली में मामले की नामजद तहरीर दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed