{"_id":"64dfb80775facb0349041a2d","slug":"the-bridge-is-unable-to-be-built-the-pits-of-the-road-have-also-become-fatal-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-2868-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पुल बन नहीं पा रहा, सड़क के गड्ढे भी हो गए जानलेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पुल बन नहीं पा रहा, सड़क के गड्ढे भी हो गए जानलेवा
Fri, 18 Aug 2023 11:57 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 18 Aug 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
हरदोई नहर ब्रांच की रोड पर हुए गड्डे । संवाद
पीलीभीत। पीलीभीत-पूरनपुर हाईवे पर हरदोई ब्रांच नहर पर अभी पुल बनने की कवायद तो शुरू नहीं हो सकी है, वहीं पुल के पास सड़क पर बने गहरे गड्ढे लोगों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। गड्ढों को बचाने के चक्कर में रात के समय आए दिन वाहन हादसे का शिकार हो जाते हैं।
जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए हरदोई ब्रांच नहर पर नया पुल मंजूर किया गया था। इसको लेकर काम भी शुरू करा दिया गया था। लेकिन सिंचाई विभाग की ओर से एनओसी का पेंच फंस जाने के कारण काम केा बंद करा दिया गया था। कार्यदायी संस्था की ओर से अब दोनों ओर सड़क बनाने के लिए मिट्टी डाली जा रही है। इधर बारिश के दौरान पुल के दोनों ओर से सड़क की हालत काफी खराब हो गई है।
पुल के दोनों ओर से गहरे गड्ढा हो गए है। पहले इनको भरवा दिया गया था और अब फिर खुल गए है। बारिश के दौरान उनमें कई दिनों तक पानी भरा रहा था। पानी भरे गड्ढों से वाहनों के निकलने से उनकी गहराई बढ़ गई है। अब हालत यह है कि वाहन चालक किसी भी दशा में गड्ढों को बचा नहीं पा रहा है।
विज्ञापन
दिन के समय तो वाहन चालक जैसे तैसे पास हो जाता है लेकिन सबसे अधिक परेशानी रात के समय हो रही है। रात में अक्सर गड्ढों को बचाने के लिए वाहन आमने सामने आ जाते है। इससे दुर्घ्टना की भी संभावना बढ़ जाती है। समस्या को लेकर कोई गंभीर नहीं है जबकि इसी सड़क से अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी गुजरते हैं।