{"_id":"578e64024f1c1b9032c4ccb2","slug":"the-boy-s-body-was-found-by-the-tree-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से लड़का मिला किसान का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से लड़का मिला किसान का शव
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कल्यानपुर चक्रतीर्थ निवासी 35 वर्षीय किसान मोहनलाल का शव मंगलवार सुबह मेला ग्राउंड में पाकड़ के पेड़ से लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मोहनलाल के घरवालों ने हत्या की आशंका जताई है।
जहानाबाद क्षेत्र के कल्यानपुर चक्रतीर्थ गांव निवासी 35 वर्षीय मोहनलाल खेती-किसानी कर और भाड़े पर डनलप चलाकर परिवार का भरण पोषण करते थे। सोमवार रात करीब नौ बजे वह खाना खाकर घर से चले गए लेकिन फिर लौटकर नहीं आए। मंगलवार सुबह उनका शव गांव के बाहर मेला ग्राउंड में पाकड़ के पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला। मेला ग्राउंड स्थित मंदिर के पुजारी भूदेव ने इसकी सूचना प्रधान के पति मनोहरलाल को दी। बाद में ग्राम प्रधान ने फोन से पुलिस को घटना की जानकारी दी। शव लटका होने की सूचना मिलने पर मोहनलाल के घरवाले भी मौके पर पहुंच गए। घरवालों ने गांव के ही एक परिवार पर हत्या करने का शक जाहिर किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पहले मां, अब उठ गया पिता का साया
डनलप चालक मोहनलाल तीन भाई-बहनों में सबसे छोटे थे। पिता प्यारेलाल की कई साल पहले मौत हो चुकी है। मोहनलाल के तीन बच्चे तीर्थप्रसाद (17), मुकेश (15) और गोविंदराम (12) है। पत्नी की छह साल पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। तीनों बच्चे मां को तो खो ही चुके थे, अब उनके सिर से पिता का साया भी उठ गया है। मोहनलाल की बूढ़ी मां कलावती का जवान बेटे की मौत से बुरा हाल है।
विज्ञापन
फटकार के बाद पहुंचे एसओ
क्षेत्र में युवक की लाश मिलने का पता लगने के बाद भी जहानाबाद एसओ ने मौके पर सिर्फ सिपाही और एचसीपी को ही भेज दिया। खुद जाने की जहमत नहीं उठाई। गांव के लोगों ने इसकी शिकायत सीओ जहानाबाद से की। अफसरों की फटकार के बाद एसओ भोला सिंह मौके पर पहुंचे।
अवैध संबंध तो नहीं घटना की वजह
घटना के बाद से गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। घटना के पीछे अवैध संबंधों की भी चर्चा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। हत्या और आत्महत्या की स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर स्पष्ट हो सकेगी। इसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। गांव के लोगों से भी पुलिस जानकारी कर रही है।
- जगत राम जोशी, सीओ जहानाबाद