{"_id":"64ecec9d7180d3b78b0eaeb4","slug":"the-boundary-wall-being-made-of-yellow-bricks-was-broken-by-the-bdo-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-3369-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पीली ईंटों से बनवाई जा रही चहारदीवारी बीडीओ ने तुड़वाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पीली ईंटों से बनवाई जा रही चहारदीवारी बीडीओ ने तुड़वाई
Tue, 29 Aug 2023 12:21 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 29 Aug 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
नवदिया मरौरी में बन रहे अमृत सरोवर में घटिया सामग्री कोे रूकवाते बीडीओ । संवाद
बिलसंडा। अमृत सरोवर की चहारदीवारी में पीली ईंटें लगाने पर बीडीओ ने काम रुकवा दिया। उन्होंने बनाई गई दीवार को भी तुड़वा दिया है। ठेकेदार को कड़ी चेतावनी देते हुए गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराने के निर्देश दिए हैं।
ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत नवदिया मरौरी में अमृत सरोवर का निर्माण एक वर्ष से कराया जा रहा है। सरोवर की खोदाई का काम पूरा होने के बाद अब चहारदीवारी बनवाई जा रही हैै। इसमें पीली ईंटें लगाई जा रही है। नींव में न तो ईंट का रोड़ा डाला गया है और न ही मौरंग-बजरी की परत बिछाई गई है।
शिकायत पर सोमवार को मौके बीडीओ अमित शुक्ला ने जेई के साथ निर्माण कार्य का निरीक्षण किया तो घटिया सामग्री का प्रयोग होता पाया गया। इसके बाद उन्होंने चहारदीवारी तुड़वा दी। बीडीओ ने ठेकेदार को मानक के अनुसार निर्माण कराने और सामग्री का प्रयोग करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
00
अमृत सरोवर की चहारदीवारी के निर्माण में घटिया ईंटें लगाई जा रहीं थीं। मौके पर पहुंचकर काम रुकवा दिया गया है। जेई को जांच के निर्देश दिए हैं। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। - अमित शुक्ला, बीडीओ