फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The body of the missing man found in the canal

लापता युवक का शव नहर में मिला

Sun, 21 May 2017 10:43 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sun, 21 May 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
शनिवार रात लापता हुए 40 वर्षीय सलीम खां उर्फ मंगल का शव रविवार सुबह खारजा नहर में पड़ा मिला। युवक की चप्पल व थैला नहर से एक किलोमीटर दूर पड़ा मिला। उसकी साइकिल गायब है। नहर से शव को बाहर निकालने के बाद पुलिस ने परिवार वालों से बातचीत की। कानूनी कार्रवाई से इनकार करने पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव बिना पोस्टमार्टम कराए परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया। कस्बा माधोटांडा निवासी फकीरे खां का पुत्र सलीम खां मजदूरी करता था। शनिवार रात पड़ोस के गांव डगा में आयोजित एक दावत में जाने को साइकिल पर घर से निकला था, जिसके बाद वह लापता हो गया था। देर रात तक युवक घर नहीं लौटा तो परिवार वालों ने तलाश शुरू कर दी। डगा गांव के लोगों से संपर्क करने पर सुबह चार बजे उसके माधोटांडा की ओर जाते हुए दिखाई देने की बात सामने आई। इसके बाद रविवार सुबह से परिवार वाले उसको खोजने में लगे रहे। खरजा नहर पर पहुचते ही उसकी चप्पल व थैला पड़ा मिला। जिसके बाद परिवारीजनों ने नहर के डौले पर आगे बढ़कर देखा तो कलीनगर मोड़ के पास सलीम खां का शव नहर में मिला। शव देख परिवार में कोहराम मच गया। इसकी सूचना मिलने पर माधोटांडा पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को ग्रामीणों की मदद से नहर से बाहर निकाला गया। परिवार वालों का कहना है कि वह मानसिक मंदित था। एसएचओ माधोटांडा मनोज कुमार त्यागी ने बताया कि शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर भेेजी गई थी। परिवार वालों ने नहर में डूबकर हादसे में मरने की बात कहते हुए कार्रवाई से इनकार कर दिया। जिस पर शव को कानूनी कार्रवाई कर परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed