फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The body of a young man who had left home was found in a pond

Pilibhit News: घर से निकले युवक का तालाब में मिला शव

Fri, 30 Aug 2024 04:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man who had left home was found in a pond
अमरिया क्षेत्र के गांव जिठनियां में मृतक घासी राम के घर पर विलाप करते परिजन।
अमरिया। घर से निकले युवक का दूसरे दिन बृहस्पतिवार सुबह गांव के निकट स्थित तालाब में शव मिला। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव जिठनियां निवासी घासीराम (45) बुधवार रात करीब आठ बजे घर से टहलने के लिए बाहर निकले थे। देर रात तक घर न लौटने पर परिजन चिंतित हुए। इसके बाद उनकी खोजबीन शुरू की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह ग्रामीण गांव के बाहर स्थित तालाब के निकट पहुंचे तो उनकी नजर शव पर गई। जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी ब्रजवीर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौत से पत्नी भगवान देई के अलावा परिजन बदहवास हो गए। उसकी दो पुत्रियों की शादी हो चुकी है। जबकि एक अविवाहित है। परिजनों ने बताया कि घासी राम मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed