फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The body of a young man was found hanging from a noose in the room

Pilibhit News: कमरे में फंदे से लटकता मिला युवक का शव

Sat, 26 Oct 2024 02:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found hanging from a noose in the room
मृतक भानू फाइल फोटो।
बरखेड़ा। छोटे भाई की गैरमौजूदगी में घर में मौजूद युवक ने कुंडे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घर लौटने पर भाई की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

घटना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव पतरसिया की है। मृतक के छोटे भाई राहुल ने बताया कि वह शुक्रवार को स्कूल पढ़ने के लिए गया था। घर पर उसका बड़ा भाई भानू गंगवार (22) पुत्र मुनेंद्र गंगवार अकेला था। दोपहर बाद घर लौटने पर देखा तो कमरे में कुंडे के सहारे रस्सी से लगे फंदे में उसके भाई का शव लटकता मिला। खपरैलनुमा घर में एक कमरा बना है। जिसमें युवक ने फांसी लगाई। इसके बाद सूचना पास में रहने वाले ताऊ को दी गई।
घटना के बाद घर पर भीड़ लग गई। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से जानकारी जुटाई। इसके बाद शव को कब्जे में लिया। थाना प्रभारी मुकेश शुक्ला ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। परिवार की ओर से कोई आरोप नहीं लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

00
माता-पिता की पहले ही हो चुकी है मौत
मृतक के माता- पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। वह उत्तराखंड के बनबसा में दुकान पर नौकरी कर घर चलाता था। 15 दिन पहले ही वह घर आया था। मौत के बाद छोटे भाई का रोरोकर बुरा हाल है। सूचना पर मृतक के रिश्तेदार भी घर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed