फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The body of a woman was found hanging from a fan in Akbarganj village

Pilibhit News: गांव अकबर गंज में पंखे से लटका मिला महिला का शव

Mon, 04 Aug 2025 11:40 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
The body of a woman was found hanging from a fan in Akbarganj village
जहानाबाद। पत्नी का शव घर के कमरे में लगे पंखे से लटका मिला। अस्पताल में चिकित्सकाें ने उसे मृत घोषित कर दिया। पत्नी की मौत से आहत पति ने पेट में चाकू मारकर खुद को घायल कर लिया। बरेली के एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर जांच तो की, लेकिन परिजनों की ओर से शिकायत न किए जाने पर कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

जहानाबाद थाने के गांव अकबर गंज निवासी यूसुफ की पत्नी भूरी (24) का शव रविवार रात करीब 10 बजे घर में कमरे के अंदर पंखे से दुपट्टे के फंदे से लटका पाया गया। पता चला तो लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि आनन-फानन में विवाहिता को फंदे से उतार कर पीलीभीत के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

विवाहिता का शव गांव पहुंचा तो पति युसूफ ने पेट में चाकू मारकर खुद को घायल कर लिया। उसे बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उसका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि मृतका युवती के ननिहाल वाले उसका शव गऊ घाट उत्तराखंड ले गए। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि जानकारी मिली थी। क्षेत्रीय टीम गई थी। मामले में परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। घायल युवक का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed