{"_id":"6abbfed1695b107cc10d2adc","slug":"the-bku-has-announced-an-indefinite-sit-in-at-the-district-magistrates-office-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-169952-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: भाकियू ने डीएम कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरने की घोषणा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: भाकियू ने डीएम कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरने की घोषणा की
Tue, 29 Sep 2026 11:39 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 29 Sep 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। किसानों, मजदूरों और आम जनता की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) एक अक्तूबर से जिलाधिकारी कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेगी। संगठन के जिला मीडिया प्रभारी गुरजीत सिंह वर्क ने बताया कि धरना सुबह 11 बजे शुरू होगा। इसमें जिलेभर से किसान शामिल होंगे।
जिलाध्यक्ष गुरदीप सिंह गोगी का कहना है कि धान खरीद, बारिश और बाढ़ से प्रभावित धान की फसल के मुआवजे, पीएम आवास योजना में कथित अनियमितता, वन विभाग की कार्रवाई, गन्ना क्रय केंद्रों पर अव्यवस्था और उतराई के नाम पर वसूली के मुद्दे धरने में उठाए जाएंगे। संवाद