फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The beach has been bustling with the arrival of tourists

Pilibhit News: सैलानियों की आमद से गुलजार रहा चूका बीच

Mon, 25 Nov 2024 03:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
The beach has been bustling with the arrival of tourists
पीलीभीत टाइगर रिजर्व के पर्यटन स्थल चूका बीच में घूमते सैलानी। संवाद 
कलीनगर। जंगल की हरियाली और चूका बीच का नजारा देखने के शौकीन सैलानियों से रविवार को चूका बीच गुलजार रहा। जंगल सफारी के दौरान बाघ समेत कई वन्यजीवों के दीदार हुए। महोफ रेंज प्रशासन की ओर से सैलानियों की सुविधा का ध्यान रखा गया। रविवार को तीन सौ से अधिक सैलानियों ने जंगल की सैर की।
विज्ञापन


पीलीभीत टाइगर रिजर्व का पर्यटन सत्र शुरू होने के बाद से देश के विभिन्न इलाकों के अलावा विदेशी सैलानियों की आमद हो रही है। सत्र की शुरुआत में ही विदेशी सैलानी भी आने लगे हैं। बाघ की अधिक मौजूदगी सैलानियों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
विज्ञापन

रविवार को छुट्टी के दिन सैलानियों की संख्या बेहतर रही। सुबह की शिफ्ट में 25 जंगल सफारी के वाहन सैलानियों को लेकर जंगल भ्रमण पर रवाना हुए। शाम की शिफ्ट में भी अधिकतर वाहन बुक रहे। मौसम अच्छा होने के कारण भी सैलानी काफी आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैलानियों ने जंगल सफारी के दौरान चूका बीच के अद्भुत नजारे के अलावा हरियाली के बीच विचरण करते बाघ समेत अन्य वन्य जीवों का दीदार किया।

--
मुस्तफाबाद की तरह बढ़ने लगी महोफ गेट पर बुकिंग
इस सत्र में सैलानियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पीलीभीत टाइगर रिजर्व प्रशासन ने मुस्तफाबाद के अलावा महोफ रेंज के गेट नंबर एक पर भी बुकिंग काउंटर खोल दिया है। इससे सैलानियों को काफी राहत मिली है। नया बुकिंग काउंटर खोलने से महोफ गेट पर भी रौनक बढ़ने लगी है। रविवार को मुस्तफाबाद के अलावा महोफ गेट पर बने बुकिंग काउंटर को लेकर दिन भर सैलानियों की आमद से रौनक रही।

--
बाइफरकेशन क्षेत्र में भी बढ़ने लगी रौनक

छुट्टी के दिन जनपद के कई इलाकों से लोग बाइफरकेशन भी घूमने पहुंचे। परिवार के साथ शांत वातावरण में समय बिताया। इसके साथ ही जंगल के बीच नहरों का फैला जाल देख खुश जाहिर की। रविवार को दिनभर सैलानियों की आमद होती रही।

--
सैलानियों की सुविधा का ध्यान रखा जा रहा है। मुस्तफाबाद के अलावा महोफ गेट के नए बुकिंग काउंटर पर भी सैलानी पहुंच रहे हैं। महोफ गेट पर भी जंगल सफारी के पर्याप्त वाहनों को खड़ा कराया गया है।

- सहेंद्र यादव, रेंजर महोफ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed