फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The amount will be recovered from the secretary in 20 installments

Pilibhit News: सचिव से 20 किस्तों में वसूली जाएगी धनराशि

Sun, 08 Sep 2024 03:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
The amount will be recovered from the secretary in 20 installments
पीलीभीत। विकास कार्यों के नाम पर ग्राम पंचायत में आई धनराशि में सचिव ने घपलेबाजी कर दी। तत्कालीन डीएम के आदेश होने के बाद भी मामले को दबा दिया गया। अब मामला फिर सामने आने के बाद डीएम ने सचिव से धनराशि की वसूली कराने के आदेश जारी किए हैं। अमरिया ब्लॉक क्षेत्र के गांव तुमड़िया के रहने वाले रूपलाल और रमेश बाबू ने वर्ष 2019 में डीएम से शिकायत की थी। कहा था कि सचिव रमावीर गंगवार ने विकास कार्यों के नाम पर 4.86 लाख रुपये का घपला किया है। तत्कालीन डीएम ने रिपोर्ट पर सचिव से धनराशि की आधी रकम की वसूली के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

बावजूद इसके वसूली नहीं हो पाई। अब उक्त मामले में डीएम संजय कुमार सिंह ने सचिव से धनराशि की आधी रकम बीस किस्तों में वसूल करने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही सचिव की एक वार्षिक वेतन वृद्धि स्थायी रूप से तत्काल प्रभाव से रोक दी है। साथ ही प्रतिकूल प्रविष्टि भी दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed