फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The accused who came on parole from the court got married to the rape victim

जेल से पेरोल पर आए आरोपी ने दुष्कर्म पीड़िता के साथ की शादी

Wed, 24 Aug 2022 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
The accused who came on parole from the court got married to the rape victim
पीलीभीत। मंगेतर के साथ जबरन यौन संबंध बनाने और शादी से पहले दहेज मांगने में जेल भेजे गए आरोपी ने उसी पीड़ित से शादी रचा ली। उसने इसके लिए कोर्ट में पत्र देकर अनुमति मांगी, फिर चार घंटे की पेरोल पर आकर शादी करके दोबारा जेल चला गया। पुलिस मामले में चार्जशीट लगा चुकी है और अब नवदंपती का भविष्य कोर्ट के आदेश पर निर्भर हो गया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती ने शाहजहांपुर के थाना निगोही क्षेत्र निवासी युवक के खिलाफ 17 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें कहा गया कि युवक के साथ उसकी शादी 2021 में तय हुई थी। शादी तय होने के बाद सगाई की रस्म भी हो गई। आरोप है कि जिस युवक ने शादी से पहले उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए थे बाद में दहेज की मांग करते हुए शादी के लिए मना कर दिया। इस पर युवती ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। विवेचक ने जांच पूरी करने के बाद आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल कर दिया। इस दौरान आरोपी ने कोर्ट में पत्र देकर युवती से शादी करने की इच्छा जताई। दोनों के परिवारवालों में भी सहमति बन गई। न्यायालय ने शादी के लिए 23 अगस्त को चार घंटे की पेरोल का आदेश कर दिया। पुलिस ने युवक को सुबह 11 बजे जेल से अभिरक्षा में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मंदिर जाकर दोनों परिवारों की मौजूदगी में शादी कराई गई। पेरोल की समयावधि पूरी होने के बाद आरोपी को फिलहाल जेल भेज दिया गया है। इंस्पेक्टर कोतवाली हरीशवर्धन सिंह ने बताया कि मुकदमे में मंगलवार को ही चार्जशीट लगाई गई है। न्यायालय का जो भी आदेश मिलेगा उसी के हिसाब से आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed