{"_id":"66c8fcdf49782ab25c0a8334","slug":"text-books-and-mid-day-meal-rations-were-buried-in-the-school-premises-villagers-caught-them-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-121359-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: स्कूल परिसर में दबा दीं पाठ्य पुस्तकें और मिडडे मील का राशन, ग्रामीणों ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: स्कूल परिसर में दबा दीं पाठ्य पुस्तकें और मिडडे मील का राशन, ग्रामीणों ने पकड़ा
विज्ञापन
स्कूल परिसर में गड्ढे से किताबें निकालते ग्रामीण।स्रोत:सोशल मीडिया
पीलीभीत। मरौरी ब्लॉक के गांव बेहरी के उच्च प्राथमिक स्कूल परिसर में पाठ्य पुस्तकें और एमडीएम का राशन दबा दिया गया। जानकारी मिली तो ग्रामीण वहां पहुंचे और उसे बाहर निकाला। पूरे मामले का वीडियो वायरल हुआ है।
बेसिक स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए शासन की ओर से पाठ्य पुस्तकों की व्यवस्था की जाती है। निर्देश हैं कि जब तक नई पुस्तकें न आ जाएं, पुरानी ही बच्चों को पढ़ने के लिए दी जाएं, लेकिन यहां इसके विपरीत हुआ। मरौरी ब्लॉक के गांव बेहरी के उच्च प्राथमिक स्कूल के वायरल हुए वीडियो में दिखाया गया है कि बृहस्पतिवार की रात कुछ ग्रामीण पुलिस की मौजूदगी में स्कूल परिसर में दबी पुस्तकों को बाहर निकाल रहे हैं। पुस्तकों के साथ ही मिडडे मील का राशन भी है। बता दें कि 100 बच्चों पर दो किलो आलू और तीन किलो दाल ही मंगवाई जाती है।
ग्रामीणों का आरोप है कि ऐसा स्कूल के शिक्षकों की लापरवाही से हुआ है। वायरल वीडियो में वर्ष 2023-24 की पाठ्य पुस्तकें होने का दावा किया जा रहा है। वायरल वीडियो को लेकर विभाग में खलबली मची हुई है। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। अमर उजाला ऐसे किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।