{"_id":"662fdedfcae2d02b930f2956","slug":"tested-preparations-to-deal-with-possible-floods-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-115502-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: संभावित बाढ़ से निपटने के लिए तैयारियों को परखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: संभावित बाढ़ से निपटने के लिए तैयारियों को परखा
विज्ञापन
मई के अंत तक बचाव के सभी कार्यों को पूरा कराने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में संभावित बाढ़ से निपटने के लिए की जाने वाली तैयारियों के दृष्टिगत बाढ़ स्टीयरिंग ग्रुप की बैठक गांधी सभागार में हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व, पुलिस, जल निगम, कृषि, पूर्ति, विद्युत, सिंचाई, नगर पालिका, पशु चिकित्सा, स्वास्थ्य, विभाग की तैयारियों से संबंधित कार्य योजना की समीक्षा की।
समीक्षा के दौरान डीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को कार्ययोजना के अनुसार समस्त कार्यों को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता सिंचाई को ड्यूनीडैम व वनबसा बैराज से विगत वर्षों की तरह शारदा नदी व देवहा नदी में छोड़े जाने वाले पानी का जल स्तर प्रतिदिन संबंधित उप जिलाधिकारी को देने के निर्देश दिए।
अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड व अभियंता शारदा सागर खंड को निर्देश दिए कि बचाव के लिए समस्त बाढ़ परियोजनाओं को मई माह के अंत तक पूर्ण करवाया जाए। संबंधित उप जिलाधिकारी मौके पर जाकर कार्यों के प्रगति की समीक्षा करें। इसके अलावा डीएम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के तहत आने वाली बाढ़ चौकियों पर समस्त व्यवस्थाएं पूर्ण कराने के लिए कहा।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित गांवों का निरीक्षण कर ढीले तार व टूटे खंभों को सही करवाएं। इसके साथ ही जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि वाहनों के लिए डीजल की व्यवस्था पहले से की जाए।
बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) रितु पुनिया, नगर मजिस्ट्रेट जयवर्धन सिंह तोमर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आलोक कुमार आदि मौजूद रहे।