{"_id":"5d1e44628ebc3e3c645a22a9","slug":"tendua-renger-pilibhit-news-bly3674056157","type":"story","status":"publish","title_hn":"मझोला शुगर फैक्ट्री में चौकीदार पर झपटा तेंदुआ, बाल-बाल बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मझोला शुगर फैक्ट्री में चौकीदार पर झपटा तेंदुआ, बाल-बाल बचा
विज्ञापन
पीलीभीत। जंगल से दूर मझोला क्षेत्र में तेंदुए की सक्रियता कम नहीं हो सकी है। बुधवार रात एक फिर तेंदुआ शुगर फैक्टरी की सीमा में पहुंच गया। यहां रात में ड्यूटी पर तैनात चौकीदार कालीचरन पर अचानक पीछे से आए तेंदुए ने झपटा मार दिया। इसमें वह बाल-बाल बच गया। साथ में मौजूद दो अन्य चौकीदारों के शोर शराबा करने पर तेंदुआ आगे की ओर निकल गया।
टाइगर रिजर्व से बाहर बाघ, तेंदुए की चहलकदमी आम बात हो गई है। इसकी रोकथाम के लिए विभाग की ओर से किए जा रहे प्रयास भी औपचारिकताओं तक सीमित रह गए हैं। अमरिया क्षेत्र में पिछले कई सालों से बाघ का कुनबा प्रवास किए हुए है। इधर सप्ताहभर पूर्व जंगल से बाहर आया एक तेंदुआ मझोला की सीमा में स्थित शुगर फैक्टरी में पहुंच गया था। जानकारी होने के बाद अफसरों के निर्देश पर चार कैमरे लगाकर तेंदुए की निगरानी बढ़ाई गई थी। इधर कैमरे से दूर तेंदुए की सक्रियता जारी है। बुधवार रात तेंदुए ने शुगर फैक्ट्री परिसर में दस्तक देकर दहशत फैैला दी। रात ड्यूटी पर तैनात चौकीदार कालीचरन पर अचानक पीछे से आए तेंदुए ने झपट्टा मार दिया। आहट होने पर चौकीदार मौके से भाग गया। जिससे वह बाल-बाल बच गया। साथ में मौजूद अन्य चौकीदार श्यामलाल व एक अन्य के शोर शराबा करने पर तेंदुए परिसर में आगे की ओर निकल गया। सूचना के बाद रेंजर सतेंद्र चौधरी ने टीम के साथ मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। रेंजर ने बताया कि तेंदुए की चहलकदमी की जानकारी मिली है। फैक्टरी के अन्य क्षेत्रों में भी कैमरे लगवाए जाएंगे। वनकर्मियों को निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए है। इसके अलावा फैक्टरी कर्मचारियों को भी सूचना देने की बात कही गई है।
कुत्ते भी हो गए गायब
फैक्टरी में ड्यूटी करने वाले चौकीदारों की माने तो करीब दस कुत्ते परिसर क्षेत्र में मौजूद रहते थे, जो कि पूरे फैक्टरी क्षेत्र में घूमते दिखाई देते थे। तेंदुए की मौजूदगी के बाद से अब कुत्तों का कोई पता नहीं लग रहा है। ऐसे में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि या तो कुत्तों को तेंदुए ने निवाला बना लिया या फिर दहशत के चलते कुत्ते भाग गए है।