{"_id":"575ef35e4f1c1b7d3f11c59f","slug":"ten-people-have-donated-blood-in-bisalpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीसलपुर में दस लोगों ने किया रक्तदान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीसलपुर में दस लोगों ने किया रक्तदान
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Mon, 13 Jun 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
रक्तदान
- फोटो : pilibhit, beureu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदानियों का उत्साह देखते ही बना। रक्तदाताओं ने स्वयं तो रक्तदान किया ही, वहीं दूसरों को भी इसके प्रति प्रेरित किया।
सह प्रायोजक सिस्टम कंप्यूटर एजूकेशन के सहयोग से सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित हुए रक्तदान शिविर का शुभारंभ एसडीएम वीपी सिंह व नगर पालिका चेयरमैन छेदालाल जायसवाल ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान एसडीएम ने कहा कि रक्तदान को लेकर अमर उजाला की मुहिम समाजसेवा क्षेत्र में एक अतुलनीय कदम है। एक बार रक्तदान करने से सिर्फ एक जान ही नहीं, बल्कि उससे जुड़ी कई अन्य जिंदगियों को भी बचाया जाता है। कहा कि रक्तदान करने से शरीर पर कोई दुष्प्रभाव नहीं होता है। स्वस्थ व्यक्तियों को समय-समय पर रक्तदान अवश्य करना चाहिए। राजकीय ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. महावीर सिंह ने कहा कि रक्तदान महादान की श्रेणी में आता है। 18 से 60 आयु वर्ग का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। रक्तदान करने से कई बड़ी बीमारियों के होने की संभावना भी न के बराबर ही रहती है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. ठाकुरदास ने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदाताओं से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है। समाजसेवी हाजी अशरफ कुरैशी, मीरा सक्सेना ने लोगों को रक्तदान के प्रति प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका चेयरमैन छेदा लाल जायसवाल व संचालन सिस्टम कंप्यूटर के संस्थापक सचिन सक्सेना ने किया।
रक्तदान शिविर को लेकर सीएचसी में सुबह नौ बजे ही उत्साही रक्तदाताओं के पहुंचने को सिलसिला शुरू हो गया। पंजीकरण के लिए अलग से काउंटर की व्यवस्था की गई। जिसमें 12 रक्तदाताओं ने पंजीकरण किया। दोपहर एक बजे तक चले शिविर में दस रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। एक महिला रक्तदाता में हीमोग्लोबिन कम पाया गया जबकि दूसरी महिला रक्तदाता देर से पहुंचने के कारण रक्तदान नहीं कर सकी।